बीजेपी विधायक और दर्जाधारी मंत्री में खिंची तलवार, विधायक का आरोप मंत्री बनाने के लिए मांगे 30 लाख

ALMORA:  उत्तराखंड में  लोकसभा चुनाव निपटते ही भाजपा के नेताओं का अंदरूनी कलह और भीतरघात खुलकर सामने आया है। अल्मोड़ा के रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल और दर्जाधारी मंत्री कैलाश पंत में तलवारें खिंच गई हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए हाईकमान से कार्रवाई की मांग की […]

चारधाम यात्रा की तरह मानसखंड यात्रा का आगाज,  कैंची धाम पहुंचे महाराष्ट्र के 152 श्रद्दालु, कुमाऊं के मंदिरों के दर्शन करेंगे

Nainital:  उत्तराकंड सरकार के मानसखंड मंदिर माला मिश को पंख लगने शुरू हो गए हैं। चारधाम यात्रा की तर्ज पर पर्यटन विभाग ने आईआरसीटी के साथ मिलकर मानसखंड यात्रा का आगाज कर दिया है। इसी के तहत महाराष्ट्र के 152 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से टनकपुर पहुंचे और यहां से कैंची धाम के दर्शन को पहुंचे। […]

जम्मू कश्मीर में तैनात चमोली के जवान कीरत सिंह शहीद, सेना अस्पताल में हुआ आकस्मिक निधन 

CHAMOLI: चमोली जिले के चिरखून गांव से दुखद खबर है। 20 गढ़वाल राइफल में तैनात यहां का जवान कीरत सिंह देशसेवा में बलिदान हो गया। बीमारी की वजह से दिल्ली के सेना अस्पताल में कीरत सिहं का निधन हुआ। बुधवार को गांव के पैतृक घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कीरत सिंह जम्मू कश्मीर […]

खेत में पानी छोड़ने का किया विरोध तो दबंगों ने खेला खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या

ROORKEE:  हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में खेत में पानी छोड़ने का विवाद खूनी खेल पर उतर आया। दबंगों ने एक किसान केखेत में पानी छोड़ दिया जिससे उसकी फसल खराब हो गई। विरोध करने पर दबंगों ने पहले तो किसान से मारपीट की और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अब आरोपियों […]

पौड़ी में हैरान करने वाला मामला, मेहंदी की रस्म के बाद दुल्हन हुई अचानक गायब, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

PAURI: पौड़ी जनपद के एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन हाथों पर मेंहदी लगाकर सजी थी। घरवालों को बारात के आने का इंतजार था। लेकिन तभी फिल्मी स्टाइल में ड्रामा शुरू हुआ और दुल्हन अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसे आसपास ढूंढा,  लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल […]

सीएम के निर्देशों के बाद भी नहीं रुक रही वनाग्नि की घटनाएं, पिछले 24 घंटे में 52 जगह लगी आग, लाखों की वन संपदा खाक

DEHRADUN/NAINITAL:  उत्तराखंड में जंगलों में आग लगने की घटनाओं में अचानक तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि की घटनाएं रोकने के लिए नोडल अफसर तैनात करने और ठोस एक्शन लेने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके सोमवार के दिन प्रदेशभर में 52 से ज्यादा वनाग्नि की घटनाएं […]

पहाड़ के पुरातत्वविद डॉ कठोच को राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किया पद्मश्री सम्मान, पुरातत्व में रहा है बड़ा योगदान

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने   उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ यशवंत कठोच को पद्मश्री से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति डॉ कठोच को पद्मश्री से नवाजा।  डॉ यशवंत कठोच को भारतीय संस्कृति, इतिहास, पुरात्व शोध के कार्यों के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। पौड़ी जिले के रहने वाले […]

लोकसभा चुनाव:  मतदान से क्यों पीछे रहा उत्तराखंड का वोटर, जानिए तीन बड़े कारण

DEHRADUN:  लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में लोकसभा चुनाव का मत-प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले कम रहा। राज्य में 55.89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान के ये आंकड़े […]

केदारनाथ धाम के वेदपाठी मृत्युंजय हिरेमठ मात्र 31 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन, मंदाकिनी तट परदी गई समाधि

RUDRAPRAYAG:  श्री केदारनाथ धाम में वेदपाठी का कार्य संभाल रहे शैव मृत्युंजय हिरेमठ का शुक्रवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनके ब्रह्मलीन होने से चारों ओर शोक की लहर है। धर्माचार्यों से लेकर आम लोग उनके निधन पर गहीर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने भी उनके निधन पर शोक […]

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 53. 56 फ़ीसदी वोटिंग, पिछली बार से बहुत कम वोटिंग

Dehradun: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। सुबह लोगों ने खासा उत्साह दिखाया, लेकिन शाम ढलते ही मतदान का जोश कम होता गया। शाम 5 बजे तक 53.56% मतदान हुआ है। हालांकि पोस्टल बैलेट, 85+ उम्रदराज वोटर और दिव्यांग वोटरों को मिलाकर ये आंकड़ा थोड़ा बढ़ सकता है। लेकिन 2019 […]

लोकसभा चुनाव: मतदान को लेकर दुल्हनों में दिखा गजब का उत्साह, ससुराल जाने से पहले वोट देने निकली

PAURI: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है। पांचों सीटों पर सुबह से ही मतदान के लिए खासा उत्साह दिख रहा है। आजकल शादी का सीजन भी चल रहा है। इस बीच कई पोलिंग बूथ पर सुखद तस्वीरें देखने को मिली हैं, जहां दुल्हनें जोड़े में सजकर वोट देने […]

मतदान के दिन जरूरी सेवाएं रहेंग चुस्त दुरस्त, खुले रहेंगे अस्पताल, स्कूल, कॉलेज फैक्ट्री रहेंगी बंद

DEHRADUN: 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में चंद घंटे शेष बचे हैं। प्रसासन निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारी कर चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी आर पुरुषोत्तम ने वोटिंग के दिन विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग से जुड़े कार्मिकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य […]