पुलिस मुख्यालय में कांग्रेस और पुलिस के बीच नोंकझोंक, चॉपर उतारने की अनुमति न मिलने पर DGP ऑफिस में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

DEHRADUN:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे पर फिर से अड़ंगा लगा है। दरअसल खड़गे की रैली के लिए कांग्रेस ने पहले परेड ग्राउंड की अनुमति मांगी थी जो नही मिली, जिसके बाद कार्यक्रम को बन्नू स्कूल शिफ्ट करना पड़ा। अब खड़गे के चॉपर को पुलिस लाइन में उतारने की अनुमति नहीं […]

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड कांग्रेस की चुनाव समिति का ऐलान, महिलाओं, युवाओं और सीनियर नेताओं को मिली जगह, गुटबाजी साधने की कोशिश

DEHRADUN:  लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से 32 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी करते हुए उत्तराखंड इलेक्शन कमेटी की […]

कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान, उत्तराखण्ड से, हरदा, गोदियाल को मिली जगह

New Delhi: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान किया है। 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (90) भी शामिल हैं। उत्तराखंड से केवल 2 नेताओं को वर्किंग कमेटी में जगह मिली […]

एक दूसरे से भिड पड़े NSUI के दो गुट, कांग्रेस मुख्यालय में जमकर चले लात घूंसे

DEHRADUN: गुटबाजी और आपसी कलह उत्तराखंड कांग्रेस का दूसरा नाम हो गया है। अब तो कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई भी इससे अछूता नहीं रहा। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा जब एनएसयूआई के दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चल गए। पुलिस […]

क्या खत्म हुआ कांग्रेस का कोल्डवॉर? प्रीतम सिंह के घर पर हरीश रावत ने एक घंटे तक की मुलाकात

DEHRADUN: उत्तराखंड की सियासत से आज एक बड़ी खबर है। एक दूसरे के धुर विरोधी रहे कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता हरीश रावत औऱ प्रीतम सिंह आज एकसाथ गुप्तगू करते दिखे। हरीश रावत खुद प्रीतम सिंह के घर गए और उनसे लंबी बातचीत की। टुकड़ों में बंटी कांग्रेस के लिए इस मुलाकात को संजीवनी की […]

कांग्रेस का आरोप, रायपुर थानो मार्ग पर बने पुलों में हुआ  भ्रष्टाचार सरकार के खिलाफ निकाली पदयात्रा 

DEHRADUN: 2018 में थानो रायपुर मार्ग पर बने पुलों की पोल खुलती जा रही है। धन्याड़ी पुल की एप्रोच रोड का हिस्सा धंसने के विरोध में आज कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने थानो रायपुर रोड पर बने तीन पुलों के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। गौरतलब है […]

प्रीतम के नेतृत्व में कांग्रेसियों का सरकार के खिलाफ सचिवालय कूच, दी गिरफ्तारी, हरदा, करन माहरा रहे नदारद

DEHRADUN: महिला सुरक्षा, भर्तियों में भ्रष्टाचार, कांग्रेसियों का उत्पीड़न बंद करने जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्कर्ताओं ने आज सरकार के खिलाफ सचिवालय कूच किया। इस दौरान जहां प्रीतम सिंह के कूच को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विपक्ष के उपनेता भुवन कापड़ी और हरक सिंह रावत का […]

कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं वाले BJP प्रभारी के विवादित बयान पर कांग्रेस का पलटवार, दुष्यंत गौतम का मानसिक संतुलन हिल गया

DEHRADUN:  भाजपा के राष्‍ट्रीय महामंत्री और उत्‍तराखंड प्रभारी दुष्‍यंत गौतम ने विवादित बयान दिया है, जिसने तूल पकड़ लिया है। दुष्‍यंत गौतम ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेसी लड़कियां छेड़ने के लिए मंदिर में जाते हैं। जिसके बाद से उत्‍तराखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। दरअसल मंगलवार को […]

अभिषेक सिंह के बाद पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर का भी PCC सदस्यता से इस्तीफा, नियुक्ति में बंदरबाट का आरोप लगाया

DEHRADUN/PITHORAGARH: एक तरफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, दूसरी तरफ उत्तराखंड काग्रेंस में घमासान मचा है। प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक के बाद अब एक औऱ सीनियर नेता मयूख महर ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 24 घंटे के भीतरकांग्रेस संगठन के लिए यह बड़ा झटका […]

कांग्रेस की कलह कथा जारी: हरदा बोले मैं जेठानी, देवरानियों जागो, प्रीतम बोले कालिदास जैसा नहीं

DEHRADUN: लगता है कांग्रेस नेताओं की आपसी कलह और बयानबाजी उत्तराखंड कांग्रेस का बंटाधार करके ही रहेगी। इसकी वजह है एक दूसरे पर लगातार हो रही तीखी बयानबाजी। दरअसल कल हरक सिंह रावत ने कुछ नेताओँ से मुलाकात थी औऱ कांग्रेस की कलह के लिए (verbal spat continues between congress leader harish Rawat and other) […]

भाजपा कांग्रेस के विधायक दल की बैठक आज, सरकार फ्लोर मैनेजमेंट तो विपक्ष सरकार को घेरने पर बनाएगा रणनीति

DEHRADUN: 14 जून से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले भाजपा और कांग्रेस ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। भाजपा जहां बैठक में फ्लोर मैनेजमेंट की रणनीति पर चर्चा करेगी वहीं कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करेगी। (bjp congress legislative party meeting today in wake of budget session) उधर चंपावत में […]

तिराहे पर कांग्रेस, प्रीतम-गणेश दरकिनार,धामी के बागी तेवर, माहरा बोले किसी के प्रेशर से कोई फर्क नहीं

Dehradun:  उत्तराखंड कांग्रेस का भविष्य, नए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद भी घोर अनिश्चितताओं के भंवर में है। पार्टी अभी करारी हार से उबर भी नहीं पाई थी, कि नई नियुक्तियों पर नेताओं के भीतर घमासान छिड़ गया। धारचूला विधायक हरीश धामी तो साफ कर चुके हैं कि कांग्रेस के टिकट […]