हल्द्वानी, काशीपुर, श्रीनगर के मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, भाजपा के मेयर प्रत्याशियों का इंतजार

DEHRADUN: नगर निकाय चुनावों के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि बीजेपी ने अभी मेयर पद के कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया है जबकि कांग्रेस ने हल्द्वानी, श्रीनगर और काशीपुर के लिए मेयर पदों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। शुक्रवार को भाजपा ने जिले की पांचों नगर […]

देहरादून मेयर पद के लिए BJP नेता ने नाम के ऐलान से पहले ही कराया नामांकन, कांग्रेस से 8, भाजपा से 6 मेयर पद के प्रत्याशी घोषित

DEHRADUN: नगर निकाय चुनावों के लिए नामांकन के लिए सिर्फ एक दिन का समय बचा है लेकिन भाजपा और कांग्रेस की ओर से अभी तक सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं। भाजपा ने 6 नगर निगमों में प्रत्याशी घोषित किए हैं जबकि कांग्रेस 8 नगर निगम के मेयर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। […]

निकाय चुनाव: BJP ने फाइनल किए मेयर कैंडिडेट, देहरादून में सौरभ थपलियाल, हल्द्वानी से गजराज बिष्ट होंगे प्रत्याशी

DEHRADUN: नगर निगम मेयर पदों के लिए बीजेपी ने सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। देहरादून को लेकर सबकी नजरें टिकी थी। पार्टी ने इस बार सुनील उनियाल गामा की बजाय युवा सौरभ थपलियाल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं हल्द्वानी में भी दो बार के मेयर जोगिंदर रौतेला की जगह इस बार गजराज […]

नगर निकाय चुनाव:  मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

DEHRADUN:  उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। देहरादून में कांग्रेस में टिकट बेचने के आरोप लगे, जिससे कुछ कार्यकर्ताओँ का विरोध सहना पड़ा, लेकिन मेयर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र पोखरियाल ने दल बल के साथ अपना नामांकन कराया। वहीं भाजपा उम्मीदवार सौरभ थपलियाल ने भी […]

निकाय चुनाव: 11  नगर निगमों के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी, कांग्रेस बोली, जनता को ठग रही बीजेपी

DEHRADUN:  23  जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने प्रदेश के 11 नगर निगमों के लिए अपना अलग-अलग संकल्प पत्र जारी किया है। घोषणापत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ स्थानीय समस्याओं को हल करने की बात कही गई है। वहीं कांग्रेस ने पलॉवार करते हुए कहा कि ये केवल […]

पौड़ी नगरपालिका चुनाव में गजब का खेल, 6 साल, 9 साल के बच्चों को बना दिया वोटर, वर्षों से वोट दे रहे लोगों के नाम गायब

PAURI:  उत्तराखंड के 100 शहरी निकायों के लिए वोटिंग गतिमान है। इस बीच पौड़ी नगर पालिका क्षेत्र में हैरानी भरा मामला सामने आया है। यहां के वार्ड नंबर 5 में वोटर लिस्ट बनाते समय घोर लापरवाही बरती गई है। आलम ये है कि 6 साल औऱ 9 साल के बच्चों के नाम वोटर लिस्ट में […]

हल्द्वानी के मेयर बने गजराज बिष्ट, कांग्रेस के ललित जोशी को 3162 वोटों से हराया

Dehradun: नगर निगम चुनावों के नतीजे आने लगे हैं। कांटे की टक्कर वाले हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा के गजराज बिष्ट ने जीत हासिल की है। गजराज बिष्ट ने कांग्रेस के ललित जोशी को 3162 वोटों से हराया है। गजराज के लिए ये जीत आसान नहीबती क्योंकि भाजपा के लोगों से उन्हें […]