टिहरी: दवाई बांटकर लौट रहा स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी गधेरे में बहा, तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

TEHRI:  उत्तराखंड में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। टिहरी में आपदा प्रभावित क्षेत्र में दवाई बांटने गया स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी उफनते गधेरे में बह गया। उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। कर्मचारी घनसाली के गेंवाली बूढ़ाकेदार क्षेत्र में प्रभावितों को दवाइयां बांटकर वापस लौट रहा था। पिछले दिनों भारी […]

बार बार गुजारिश पर भी नहीं ली सुध, लोगों ने सड़क के गड्ढों पर धान रोपकर दिखाया मंत्री को आईना

ALMORA: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है। समय रहते हम सोए रहे और अब प्रदेश की सड़कों के गड्ढे विकास को मुंह चिढ़ा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के गढ़ सोमेश्वर में भी सड़कें गड्ढों में कहीं खो सी गई हैं। (People implant paddy on road potholes in alomora) कदम कदम पर […]

सीएम धामी के PWD सचिव को निर्देश, बरसात खत्म होते ही सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर की जाए

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए हैं कि बरसात खत्म होने के साथ ही प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। जैसे ही बरसात समाप्त हो सड़कों के सुधार के लिए तीव्र गति से काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश […]

उत्तराखंड में दिखा मानसून का रौद्र रूप, सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम में लिया स्थिति का जायजा

DEHRADUN: उत्तराखंड में मौसम के रेड अलर्ट का ट्रेलर दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की घोषणा कर दी है। जिसके चलते पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अगले 3 दिनों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उधर […]

जान जोखिम में डालकर पूर्व सैनिक के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए दानीजाला के लोग, हर समय बना रहता है हादसे का खतरा

HALDWANI:  1971 के युद्ध में अपनी वीरता कालोहा मनवाया औऱदुश्मन के दांत खटच्टे किए। लेकिन नसीब कहें या सिस्टम का ढीलापन, जीवन की सांझ ढली तो अंतिम यात्रा में कंधा देने के लिए लोगों को जान जोखिम में डालनी पड़ी। हल्द्वानी से सटे दानीजाला गांव के वीर सैनिक गोपाल जंग बस्नेत की कुछ ऐसी ही […]

PM मोदी ने सीएम धामी को फोन कर जाना बारिश से हुए नुकसान का हाल, केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा

DEHRADUN: उत्तर भारत में मानसून के कहर से जनजीवन अस्तव्यस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारिश और बाढञ से सबसे ज्यादा प्रभावित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर आपदा के समय हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। सोमवार […]

सीएम के निर्देश पर तेजी से बहाल हो रही कनेक्टिविटी, 4 दिन में खोली गई 307 सड़कें

DEHRADUN: मानसून के कारण प्रदेश में बंद पड़े मार्गों को त्वरित रूप से खोलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों का धरातल पर असर दिखना शुरू हो गया है। इसीका नतीजा है कि मात्र चार दिन में ही 307 अवरुद्ध मार्गों को खोल लिया गया। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 174 सड़कें […]

राजधानी में उफनते नाले में बह गया युवक, पुल पार करते वक्त हुआ हादसा, युवक की तलाश जारी

DEHRADUN: भारी बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन अस्तव्स्त है। पहाड़ों पर भूस्खलन से कई राजमार्ग और रास्ते बंद हैं। बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर हैं। देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पुलिया पार करते हुए उफनाते नाले में गिरकर बह गया। फिलहाल युवक की तलाश […]

मुख्यमंत्री ने दिए 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सभी सड़कों को 15 अक्टूबर गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में अतिवृष्टि से प्रभावित सभी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जाएं। और जिम्मेदार […]

सीएम धामी के निर्देश, मानसूनी आपदा से निपटने के लिए पहले से चुस्त रहें अफसर, नोडल अफसरों की हो तैनाती

DEHRADUN: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक की संभावना के तहत आपदा की आशंकाएं भी बढ़ जाती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा करते हुए अफसरों को निर्देश दिए हैं कि मानसूनी आफत से निपटने की सभी तैयारियां 15 जून से पहले पूरी कर ली जाएं। सीएम ने निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन के लिए […]

पहाड़ में बारिश का कहर जारी, आज 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, प्रदेशभर में 50 सड़कें बाधित

DEHRADUN:  उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चमोली में पिछले कुछ […]

भारी बारिश से कुमाऊं में जन जीवन अस्त व्यस्त, पिथौरागढ़ में भूस्खलन, रुद्रप्रयाग में बादल फटा, चारधाम यात्रा प्रभावित

NAINITAL/DEHRADUN:  उत्तराखंड के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश का असर दिखने लगा है। भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने से गढ़वाल से कुमाऊं तक आम जन जीवन अस्त व्यस्त है। नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी में भारी बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में बादल फटने की […]