देहरादून: पारिवारिक विवाद में पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, खुद ही पुलिस को बताया वाकया
DEHRADUN: देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र से सोमवार सुबह सनसनीखेज खबर सामने आई जहां पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार, 21 सितंबर 2026 की सुबह करीब छह बजे धीरज पंवार नाम के शख्स ने कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर कॉल करने वाले स्थान की जानकारी जुटाई। संबंधित स्थान पर मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद एक प्लॉट के अंदर बने कमरे को खुलवाया गया। कमरे में 26 साल की काजल, पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली। मौके पर गोली लगने से महिला की मौत होने की पुष्टि हुई।
मृतका मूल रूप से ग्राम मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। काजल अपने पति धीरज पंवार पुत्र सुशील पंवार, निवासी ग्राम मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के साथ उक्त स्थान पर रह रही थी। मृतका का भाई अभिषेक पुत्र बृजपाल, निवासी ग्राम चांचक, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर, उनके मकान के बगल में रहता था। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से उसकी बहन और जीजा के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी पति धीरज पंवार की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने और आरोपी का पता लगाने के प्रयास कर रही हैं। ट