108 कुंतल फूलों से सजा बाबा केदार का दरबार, विग्रह डोली पहुंची अपने धाम,  कल सुबह खुलेंगे कपाट

KEDARNATH:   हल्की बारिश के बीच भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली गुरुवार को आर्मी बैंड की मधुर ध्वनि और भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपने धाम पहुंच गई है। शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुवार सुबह गौरीकुंड स्थित गौरामाई मंदिर में पूजा अर्चना […]

51 कुंतल फूलों से केदारनाथ धाम का अद्भुत श्रृंगार, बाबा की डोली पहुंची अपने धाम,  कल खुलेंगे कपाट

KEDARNATH:  द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए कल खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने से पहले केदारनाथ मंदिर को रंग बिरंगे 51 कुंतल फूलों से सजाया गया है। इस बीच बाबा केदार की पंचमुखी विग्रह डोली भी अपने धाम पहुंचचुकी है। बुधवार को सुबह 8 बजे विधि विधान के साथ […]

केदारनाथ के गर्भगृह में चली ड्रिल मशीन? दीवारों पर सोने की परत चढ़ाने के विरोध में उतरे तीर्थ पुरोहित

Kedarnath : जगत प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ के धाम में एक बार फिर तीर्थपुरोहितों में नाराजगी है। पुरोहितों का आरोप है कि मंदिर के गर्भगृह की दीवारों परसोने की परत चढ़ाई जा रही है। इसके लिए गर्भगृह में ड्रिल मशीन चलाई जा रही है। यह न केवल आस्था के हिसाब से बल्कि मंदिर की सुरक्षा के […]

केदारनाथ मार्ग पर जंगलचट्टी में अचानक आया मलबा, दो लोगों की मौत, तीन घायल

RUDRAPRAYAG:  बुधवार को केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। जंगलचट्टी के पास चट्टान से अचानक मलबा आने से कुछ यात्री इसकी चपेट में आ गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं। रेस्क्यू टीम ने घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया। बता दें कि इन दिनों केदारनाथ यात्रा मार्ग […]

केदारनाथ में VIP दर्शनों की खुली पोल, पर्चियां लहराते हुए VIP  गेट पर धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

KEDARNATH:  चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। केदारनाथ में भीड़ को संभाल पाने में शासन प्रशासन विफल नजर आ रहा है। आम श्रद्धालुओं की तो बात ही छोड़िए, वीआईपी दर्शनों के लिए भी मारामारी मची है। केदारनाथ धाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वीआईपी गेट के बाहर भारी भीड़ लगी है, धक्कामुक्की […]

केदारनाथ में फिर से टूटा ग्लेश्यियर ,यात्रा मार्ग बंद, बर्फ हटाने का काम जारी

RUDRAPRAYAG: चारधाम यात्रा पर खराब मौसम की मार पड़ रही है। केदारनाथ धाम में दो दिन में दो बार ग्लेशियर टूटने की घटना से चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को दोपहर बाद भैंरो ग्लेशियर का कुछ हिस्सा टूटकर यात्रा मार्ग पर आ गया, जिससे केदारनाथ यात्रा मार्ग बंद हो गया। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन बर्फ […]

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, एक स्थानीय युवक की मौत दूसरा घायल, यात्रा सुचारू

KEDARNATH:  केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसे ने हड़कंप मचा दिया। जब सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा गिरने से एक स्थानीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक नेपाली मूल का बताया जा रहा है। जानकारी के […]

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन, यात्रियों में अफरा तफरी, बार बार बाधित हो रही यात्रा

KEDARNATH:   केदारनाथ हाईवे पर शुक्रवार सुबह मुनकटिया के पास अचानक भूस्खलन हुआ, जिसके चलते हाईवे को बंद कर दिया गया है। पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मात्रा में पत्थर गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागते नजर आए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। केदारनाथ […]

केदारनाथ: रोजाना 5000 से ज्यादा घोड़े-खच्चर नहीं जा सकेंगे, पशु क्रूरता पर रोक, SOP हुई जारी

DEHRADUN:  राज्य सरकार ने केदारनाथ, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब और आदि कैलाश यात्रा मार्गों पर घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करना है। साथ ही, यात्रा मार्गों पर पशुओं के कल्याण […]

केदारपुरी के रक्षक भुकुंड भैरव के कपाट बंद होने के साथ  केदारनाथ के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू

KEDARNATH: चार धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू होगई है। धनतेरस के अवसर पर केदारनाथ क्षेत्र के रक्षक भुकुंड भैरवनाथ के कपाट शनिवार अपराह्न 1 बजकर 15 मिनट पर विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। इसके साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। केदारनाथ […]

चार धाम यात्रा पर मौसम की मार, बारिश, भूस्खलन के दौर के बाद 5 गुना घट गई दैनिक यात्रियों की संख्या

DEHRADUN: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने चारधाम यात्रा की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। शुक्रवार को भी केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोक दिया गया है। यमुनोत्री में भी सिलाई बैंड के पास हुए भूस्खलन के बाद से यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल […]

चारधाम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, 1.10 लाख लोगों ने किए  केदारनाथ के दर्शन, बदरीनाथ में मौसम ने ली करवट

KEDARNATH: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। राज्य सरकार के मुताबिक यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुगम और सुरक्षित दर्शन कर सकें। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी […]