मानसून की मार नहीं सह सका मालन नदी पर बना पुल, चंद सेकेंड में ढहा, 50 हजार की आबादी का संपर्क कटा

KOTDWAR: उत्तराखंड में भारी बारिश से हर जगह तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कोटद्वार से मानसून के कहर की खौफनाक तस्वीर सामने आई है। यहा भाबर को जोड़ने वाला मालन नदी पर बना पुल बारिश का वेग नहीं झेल सका औऱ बीचों बीच टूट कर ढह गया। इससे करीब 50 हजार की आबादी […]

मौसम का रौद्र रूप जारी, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइ नंबर, लैंसडौन जा रहे पर्यटकों की कार बही 1 की मौत, 2 लापता

DEHRADUN: मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण मौसम के रेड अलर्ट का रौद्र रूप दिखना शुरू हो गया है। प्रदेश में जगह जगह भूस्खलन से सैकड़ों मार्ग बंद हो गए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री हाइवे भी मलबा आने केकारण बंद हैं। वहीं लैंसडौन घूमने आए पर्यटकों की कार खोह नदी में गिर गई […]

धारचूला में 10 सेकेंड में काली नदी में समा गया मकान, सतपुली-दुधारखाल मार्ग का 90 मीटर हिस्सा नयार नदी में बहा

Pithoragarh/Satpuli: उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत की दो खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। पिथौरागढ़ के धारचूला में एक रिहायशी मकान ताश के पत्तों की तरह ढेर होकर काली नदी में समा गया। वहीं पौड़ी के सतपुली के पास दुधारखाल मोटर मार्ग पर भीषण भूस्खलन हो गया जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया […]

जलभराव और गड्ढों से बेहाल हुई राजधानी, अब जाकर सड़क पर उतरे सीएम, जिम्मेदार लोगों पर एक्शन के निर्देश

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के बरसात प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आई.एस.बी.टी देहरादून में सड़क पर जल भराव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जल भराव के कारणों की जांच करके जिम्मेदार अधिकरियों पर सख्त कारवाई की जाए। ड्रेनेज की समस्या […]

गंगोत्री हाइवे: एक के बाद एक 3 वाहन पहाड़ी के मलबे में दबे, 4 यात्रियों की मौत, 7 घायल

UTTARKASHI: सोमवार रात उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी सुनागर के पास 3 यात्रा वाहन पहाड़ी से गिर रहे मलबे और बोल्डरों की चपेट में आ गए। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। 2 शव अभी भी मलबे में दबे हैं। पहाड़ों पर लगातार हो रही है भारी […]

भारी बारिश का अलर्ट: इन जिलों में कल भी बंद रहेंगे स्कूल

Dehradun: उत्तराखंड में हो रही कहीं- कहीं लगातार बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त है। जगह जगह पानी भरने,नदी नालों में उफान, भूस्खलन से रास्ते बंद होने से आमजीवन ठप से हो गया है। ऐसे में स्कूलों को खोलना भी खतरे से खाली नहीं है। इसे देखते हुए चमोली जिले में अगले 2 दिन स्कूल […]

PM मोदी ने सीएम धामी को फोन कर जाना बारिश से हुए नुकसान का हाल, केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा

DEHRADUN: उत्तर भारत में मानसून के कहर से जनजीवन अस्तव्यस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारिश और बाढञ से सबसे ज्यादा प्रभावित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर आपदा के समय हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। सोमवार […]

बारिश का कहर: नैनीताल में 4 दिन, देहरादून, उत्तरकाशी में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल

Dehradun: उत्तराखंड में मानसून कहर बरपा रहा है। पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश, भूस्खलन और बढ़ जैसे हालात से जनजीवन अस्तव्यस्त है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है जिसे देखते हुए नैनीताल जिले में 10 से 13 जुलाई तक स्कूल बंद रखे […]

काशीपुर में भारी बारिश से मकान जमींदोज, पति पत्नी की दबकर मौत, युवती घायल

Kashipur: प्रदेशभर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन और जलभराव से जनजीवन अस्तव्यस्त है। काशीपुर के मिस्सरवाला में देर रात एक मकान की छत गिरने से पति पत्नी की मौत हो गई। जबकि एक युवती घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश से घरों की […]

उत्तराखंड में दिखा मानसून का रौद्र रूप, सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम में लिया स्थिति का जायजा

DEHRADUN: उत्तराखंड में मौसम के रेड अलर्ट का ट्रेलर दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की घोषणा कर दी है। जिसके चलते पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अगले 3 दिनों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उधर […]

उफनाते नाले में पलट गई यात्री बस, यात्रियों की अटकी रही सांसे, सभी सही सलामत

RAMNAGAR: उत्तराखंड में बेमौसम बरसात औऱ बर्फबारी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। रामनगर में उफनाते बरसाती नाले में एक यात्री बस फंसकर पलट गई। गनीमत रही कि यात्री समय रहते बस की छत पर चढ़ गए और उकी जान बचाई जा सकी। जानकारी के मुताबिक कोसी बैराज से आगे टेड़ा गाव के तिलमठ मन्दिर […]

मौसम की मार: केदारनाथ में भारी बर्फबारी, यात्रा की तैयारियों पर लगा ब्रेक, मसूरी में होटल का पुश्ता ढहने से दबी गाड़ियां

RUDRARAYAG/MUSSOORIE:  उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदली है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससेतापमान में गिरावट आई है। मसूरी में गुरुवार रात से भारी बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। सड़कों पर पानी भऱने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। होटल सेवॉय का पुस्ता गिरने से कई वाहन […]