देहरादून जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
DEHRADUN :देहरादून समेत उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून जिले में अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार 20 जुलाई 2026 को कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार ताजा मौसम पूर्वानुमान में देहरादून जनपद के लिए अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने कहा है कि ऐसे मौसम में आकस्मिक घटनाओं का खतरा बना रहता है, इसलिए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अवकाश घोषित किया गया है।
(Visited 354 times, 1 visits today)