मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड़, आरोपी हिरासत में, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

Share this news

DEHRADUN: सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जबरदस्त भीड़ उमड रही है, वहीं शहर के बीचोंबीच स्थित एक मंदिर से शर्मनाक खबर है जहां एक पुजारी पर मंदिर में युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुजारी को हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि देहरादून के चुक्कूवाला मोहल्ले में स्थित बहुचरा माता मंदिर मंदिर में जल चढ़ाने आई नाबालिक युवती के साथ पुजारी नरेंद्र ने पहले छेड़छाड़ की और फिर उसके गाल को दांतों से काट दिया। युवती के हल्ला करने के बाद मंदिर में खूब हंगामा हुआ। अन्य श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने पुजारी को पुलिस के हवाले किया। जहां पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

(Visited 243 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In