किसानों के बीच लोकप्रिय हुई ‘पहाड़ खेती बाड़ी’, डॉ देवेंद्र नेगी की पुस्तक का सीएम ने किया था विमोचन

Share this news

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा लिखित पहाड़ी खेती-बाड़ी पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा यह पुस्तक प्रदेश में जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की प्रेरणा देगी तथा उत्तराखण्ड के उत्पादों को पहचान दिलाने में भी यह पुस्तक सहयोगी बनेगी। पहाड़ के किसानों और खेत का शौक रखने वालों के बीच ये पुस्तक खासी लोकप्रिय हो रही है।

डॉ. देवेंद्र की लिखी पुस्तक पहाड़ी किसानों के लिए आदर्श कृषि गाइड है। इसमें खेती में उपयोग होने वाले तमाम उपकरणों, पहाड़ के पारंपरिक अनाजों, औऱ पहाड़ में जैविक खेती के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। डॉ देवेंद्र नेगी टिहरी के कुड़ीगांव के रहने वाले हैं।बचपन से ही खेती किसानी का शौक रखने वाले डॉ देवेंद्र राज्य जैविक कृषि केंद्र के प्रभारी हैं। डॉ नेगी यहां सैकड़ों किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

(Visited 650 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In