करवा चौथ पर महिलाओं को सौगात, कामकाजी महिलाओं के लिए रहेगा अवकाश
DEHRADUN: उत्तराखंड में कामकाजी महिलाओं को सरकार ने सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर सरकार ने बुधवार को करवा चौथ का अवकाश घोषित किया है। उत्तराखंड सचिवालय संघ ने करवा चौथ पर अवकाश घोषित करने पर सीएम धामी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ पर्व की शुभकामनाएं दी है।
1 नवंबर यानी बुधवार को करवा चौथ पर्व के मौके पर उत्तराखंड के अधीन शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में नौकरी पेशा वा महिलाओं के लिए कल अवकाश रहेगा। सीएम धामी के इस घोषणा के बाद सूबे की महिलाएं में खुशी का माहौल है।

(Visited 101 times, 1 visits today)