बंगाल में ऊधम सिंह नगर निवासी भारतीय सेना का जवान शहीद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Share this news

Bajpur: भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड के जवान पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। जवान अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं।

जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के थापक नगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि थापक नगला निवासी प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे। सेना मुख्यालय ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई है।

प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे है। जवान का निधन कैसे हुए इसकी फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही हैै।

(Visited 759 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In