केदारनाथ – बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानों में ठंड ने दी दस्तक

Share this news

KEDARNATH: उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। केदारनाथ धाम , बदरीनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। यमुनोत्री धाम में भी आसपास की चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है।

विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फ गिर गई है। बर्फबारी के बाद धाम में ठंड में भारी इजाफा हो गया है। देश विदेश से आए श्रद्धालु केदारनाथ धाम में बर्फबारी का आनंद लेते दिखे। बर्फबारी के कारण आज हेलीकाप्टर सेवाएं भी दोपहर बाद उड़ान नहीं भर पाई। ठंड बढ़ने पर यात्रियों के लिए प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्थाएं की गई है।बर्फबारी के बाद भी भक्त दर्शनों के लिए लाइन में खड़े नजर आए और लाइन में ही बर्फबारी का आनंद भी लेते रहे। बदरीनाथ धाम में भी बर्फबारी से श्रद्धालु खुश नजर आए, वहीं हेमकुंड साहिब में भी चारों ओर बर्फ की सफेद चादर देखी जा सकती है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में 6 और 7 अक्टूबर को बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। दोहपर करीब 1:30 बजे से केदारनाथ की पहाड़ियों समेत केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी होने से यात्रियों ने जहां आनंद लिया तो वहीं बर्फबारी होने से एक बार फिर ठंड भी बढ़ने लगी है।

 

(Visited 93 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In