मुख्यमंत्री धामी ने कन्या पूजन कर किया नवरात्र का उद्यापन, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना
DEHRADUN: मां दुर्गा नवमी पर कन्या पूजन के साथ आज शारदीय नवरात्र का समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मुख्यमंत्री आवास पर नवरात्र का उद्यापन कर हवन किया। सीएम धामी ने कन्या पूजन करत हुए मां दुर्गा से प्रदेश की सुख समृद्ध की कामना की।
मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है। उन्होंने लिखा है, शासकीय आवास पर वैष्णवी शक्ति, माँ महामाया, जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया।
(Visited 84 times, 1 visits today)