सरकार ने सुन ली, उत्तराखंड के लोकपर्व इगास पर भी रहेगा अवकाश, सीएम ने दी जानकारी

Share this news

देहरादून :  उत्तराखंड राज्य में छठ पूजा का अवकाश घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार इगास पर्व की छुट्टी की मांग की जा रही थी। लगता है सरकार ने चुनावों के देखते हुए इस बार जनता के मूड को भांप लिया। (cm dhami declared holiday on Tradtional Igas festival of Uttarakhand) शायद इसीलिए पहली बार इगास पर्व पर राजकीय अवकाश देने की घोषणा हुई है। हालांकि अभी इसका शासनादेश जारी नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास पर अवकाश की बात ट्विटर पर शेयर की है। खास बात है कि सीएम ने गढ़वाली में ट्वीट करते हुए लिखा है। ‘उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति कु प्रतीक लोकपर्व ‘इगास’ पर अब छुट्टी रालि। हमारू उद्देश्य च कि हम सब्बि ये त्यौहार तै बड़ा धूमधाम सै मनौ, अर हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ’।

दरअसल छठ पर्व का अवकाश घोषित होन के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा वर्ग इगास पर भी अवकाश घोषित करने की मांग करता रहा। चुनावों को देखते हुए सरकार किसी भी वर्ग को नाराज नहीं करना चाहती शायद इसलिए इगास पर भी फैसला लिया गया। हालांकि अभी इगास के अवकाश का शासनादेश जारी नहीं हुआ है।

दरअसल पहाड़ में दीपावली यानी बग्वाल पर्व के 11 दिन बाद  इगास पर्व या बूढ़ी दीपावली मनाने की परंपरा है। इगास को पहाड़ की संस्कृति के साथ साथ ऐतिहासिक तथ्यों से भी जोड़ा जाता है।

(Visited 620 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In