पौड़ी426 Videos

पौड़ी: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया शिकार, इलाके में 5वीं घटना से दहशत

PAURI: साल बदला, तारीखें बदली लेकिन पहाड़ के हाल नहीं बदल रहे। गुलदार और बाघ के आतंक से आमजन की जिंदगी छिनने का सिलसिला जारी है। पौड़ी जिले से सटे बमठी गांव में गुरुवार सुबह गुलदार ने एक महिला को निवाला बना लिया। पौड़ी जिला मुख्यालय के आसपास के गावों में ये पांचवीं घटना है […]

बदरीनाथ हाइवे पर हादसा:  सरिये से भरे ट्रक में घुसी कार, एक महिला की मौत, 7 लोग घायल

RISHIKESH: बदरीनाथ राजमार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 07 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली से पौड़ी जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आ रही एक मारुति सुजुकी […]

सूर्य देवभूमि चैलेंज’ में शामिल हुए सीएम धामी, पहाड़ के बेटे ने जीती, 113 किमी की मैराथन

SRINAGAR: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय, चौरास परिसर, टिहरी में भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सूर्य देवभूमि चैलेंज के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। सूर्य देवभूमि चैलेंज में भारतीय सेना के 100 जांबाज़ जवानों के साथ देशभर से आए लगभग 200 साहसिक ट्रैकर्स ने प्रतिभाग किया। […]

दशकों बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे सीडीएस अनिल चौहान, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

SRINAGAR: देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान का शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे। सुबह वे गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चौरास से सीडीएस अनिल चौहान अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव गवाणा के लिए रवाना […]

69 करोड़ के बजरंग सेतु का कांच फिर से टूटा, गुणवत्ता पर सवालिया निशान

RISHIKESH:   ऋषिकेश में आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा बजरंग सेतु उद्घाटन स पहले ही चर्चा में है। पुल के फुटपाथ पर लगाया गया पारदर्शी कांच दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। कांच में कई जगह दरारें पड़ने के बाद प्रशासन ने एहतियातन दोनों ओर से […]

मानवता शर्मसार! चिता के लिए नहीं मिली सूखी लकड़ियां, 19 साल की बेटी का डीजल-टायर से हुआ अंतिम संस्कार

SRINAGAR:  श्रीनगर गढ़वाल से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक परिवार को अपनी 19 वर्षीय बेटी का अंतिम संस्कार बेहद विषम परिस्थितियों में करना पड़ा। श्मशान घाट पर गीली लकड़ियों के कारण चिता नहीं जल सकी, जिससे परिजन चार घंटे तक जूझते रहे। अंततः मजबूरी में 15 […]

स्थानीय युवक पर कैंची से हमले के विरोध में पौड़ी बाजार बंद,  शहर में पसरा सन्नाटा

PAURI: गुरुवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में मामूली विवाद में एक स्थानीय युवक पर कैंची से हमला किए जाने का मामला तूल पकड़ता ज रहा है। कल नाई का काम करने वाले युवक ने एक अन्य युवक पर कैंची से हमला किया जिसके बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में […]

एक तरफ विधानसभा में गुलदार भालू पर सवाल, दूसरी तरफ पौड़ी में मिस्त्री को बनाया निवाला, लोगों में आक्रोश

PAURI: जंगली जानवरों के आतंक से आम जन लहू लुहान है। एक तरफ विधानसभा में वन मंत्री मानव वन्यजीव संघर्ष पर आंकड़ों की लफ्फाजी कर रहे थे, उसी वक्त पौड़ी जनपद के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार ने एक वयक्ति को अपना शिकार बना लिया। लीसा महोत्सव में ठुमके लगाने वाले वन विभाग और डीएफओ की […]

नयार वैली फेस्टिवल में मुख्यमंत्री ने दिया संदेश, पर्यटन, रोजगार और विकास को मिलेगी नई गति

SATPULI, PAURI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के बिलखेत में आयोजित नयार वैली फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही नयार घाटी की पर्यटन, संस्कृति एवं साहसिक गतिविधियों की अपार संभावनाओं को नई पहचान मिलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री […]

गढ़वाल यूनिवर्सिटी में बोले CDS  जनरल अनिल चौहान, दीर्घकालिक युद्ध के साथ स्मार्ट टेक वॉर के लिए तैयारी जरूरी

SRINAGAR:  भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां चौरास परिसर में सीडीएस जनरल चौहान ने राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर छात्र-छात्राओं से विस्तृत संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्राचीन भारतीय सामरिक परंपरा, चाणक्य नीति और आधुनिक युद्ध रणनीति पर विशेष प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय […]

पौडी में सीएम धामी ने किया बजट पर संवाद, पर्वतीय विकास, रोजगार, इंफ्रास्टक्चर पर रहा फोकस

PAURI: जनपद पौड़ी के रांसी स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों, कृषकों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों, मत्स्य पालकों, कृषि वैज्ञानिकों, स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों ने […]

सुप्रीम कोर्ट ने हटाया लालढांग–चिल्लरखाल रोड पर लगा स्टे, 40 हजार की आबादी को हगा लाभ

DELHI:  लंबे समय से लालढांग चिल्लरखालके बीच सड़क निर्माण की मांग कर रहे कोटद्वार के लोगों के लिए खुशखबरी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस सड़क के निर्माण पर लगा स्टे हटा दिया है। लगभग 11.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क में से 4.7 किलोमीटर का हिस्सा सेंट्रल फॉरेस्ट एरिया से होकर गुजरता है, जिसके कारण निर्माण […]