दशकों बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे सीडीएस अनिल चौहान, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Share this news

SRINAGAR: देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान का शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे। सुबह वे गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चौरास से सीडीएस अनिल चौहान अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव गवाणा के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने देवलगढ़ स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और देश की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

सीडीएस के पैतृक गांव में आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। ग्रामीणों ने उनका स्वागत कर गर्व और खुशी व्यक्त की। इसके बाद वे अपने पैतृक गांव में पहुंचे जहां ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद सीडीएस चौहान गवाणा गांव में सामूहिक पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। सीडीएस बनने के बाद अनिल चौहान का पैतृक गांव में पहला दौरा है।

 

 

(Visited 167 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In