पौड़ी426 Videos

पौड़ी: डीएफओ का घेराव हुआ तो उल्टा ग्रामीणों पर ही दर्ज कर दिया मुकदमा, वनकर्मयों ने किया कार्य बहिष्कार

DEHRADUN: गुलदार के आतंक से पौड़ी जिला मुख्यालय से सटे गांव हलकान हैं। वन विभाग जवाबदेही तय करने में भले सोया रहा हो, लेकिन मुकदमे दर्ज करने में अव्वल दिखता है। खांड्यूसैंण में गुलदार के हमले में पांच वर्षीय बच्ची की मौत का मामला अब मुकदमों में फंस गया है। बुधवार को घटना के बाद […]

गुलदार के हमले में मासूम की मौत पर फूट पड़ा जनाक्रोश, पौड़ी विधायक को बनाया बंधक, विधायक की गाड़ी पर चढ़ी ‘दादी’

PAURI: पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नही ले रहा। ऐसा कोई महीना नही जब पौड़ी के आसपास गुलदार ने दहशत न दिखाई हो। पिछले एक साल के भीतर पौड़ी जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की रेंज में सटे गांवों में गुलदार के हमले की 15 घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें […]

पौड़ी: गुलदार ने 7 साल की मासूम को बनाया निवाला, फिर से गुलदार की सक्रियता से लोगों में खौफ

PAURI: पौड़ी जिला मुख्यालय के आसपास के गावों में गुलदार का आतंक थमनेका नाम नही ले रहा है। पौड़ीसे सटे ओजली गांव में मंगलावर शाम को गुलदार ने 7 साल की बच्ची को निवाला बना लिया। क्षेत्र में गुलदार के आतंक की लगातार बढ़ती घटनाओं पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सूचना पाकर वन विभाग […]

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर खाई में गिरी जीएमओयू की बस, 30 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

PAURI: पौड़ी कोटद्वार मार्ग पर बुधवार को बड़ी अनहोनी टल गई। कोटद्वार से श्रीनगर जा रही जीएमओयू की बस भदालीखाल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि बस पेड़ पर अटक गई  जिससे बडा हादसा चल गया। बस में चालक समेत करीब 30 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों […]

CM धामी बोले युवाओं की मेहनत और हौसले से विकसित उत्तराखंड की यात्रा जारी है, देवभूमि डायलॉग के कार्यक्रम में युवाओं से संवाद

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि डायलॉग के कार्यक्रम विकसित उत्तराखंड-यात्रा जारी है कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न युवाओं के साथ संवाद किया और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवाओं की अथक मेहनत और सरकार की बेहतर योजनाओं से हर क्षेत्र में उत्तराखंड को […]

अंकिता केस में VIP को ईनाम के खिलाफ माता पिता का इंडिया गेट पर धरना, राहुल प्रियंका ने की मुलाकात

NEW DELHI: अंकिता भंडारी केस में कथित वीआईपी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के खिलाफ अंकिता के माता-पिता ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए इंडिया गेट पर धरना प्रदर्शन किया।परिवार ने राष्ट्रपति से अपील की है कि जब तक मामले की सीबीआई जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत […]

कोटद्वार: व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी, मोहम्मद दीपक गिरफ्तार

KOTDWAR: पिछले साल मुस्लिम दुकानदार की रक्षा के लिए बजरंग दल से टकराने वाले जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दीपक पर आरोप है कि उसने एक स्थानीय दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी। दरअसरल कोटद्वार के संजीव टोंक ने कोतवाली में तहरीर दी कि […]

पहाड़ के जमीनी उद्यमियों को मंच देगा ‘पहाड़-To-पिच’, ‘रन भुला रन भुली’ उत्सव  में होगा खेल, स्वास्थ्य और उद्यमिता का संगम  

PAURI GARHWAL: पहाड़ के गाँवों और छोटे कस्बों में रन भुला रन भुली उत्सव के जरिए त्र्यंबक फाउंडेशन विगत 6 साल से खेल प्रतिभाओं को निखारने और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता में निरंतर जुटा है। इस वर्ष फाउंडेशन ने अपने हुनर तथा स्थानीय संसाधनों से व्यवसाय चला रहे उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए अनोखी […]

अगले 48 घंटे में बिजली चमकने के साथ होगी तेज बारिश, रेड अलर्ट जारी

DEHRADUN: मानसून के जाते जाते उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतर जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम […]

छात्रसंघ चुनाव: HNBGU के पौड़ी कैंपस में NSUI ने लहराया परचम, बिड़ला परिसर में जीता जय हो

PAURI GARHWAL: गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने बाजी मारी है, जबकि बिड़ला परिसर में जय हो छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। एवीबीपी को दोनों कैंपस में बडा़ झटका लगा है। पौड़ी परिसर में अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर एनएसयूआई ने जीत का परचम […]

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर

DEHRADUN/HALDWANI: उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे करीब 600 MBBS इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल दूसरेदिन भी जारी है। इंटर्न डॉक्टर लंबे समय से अपने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा ₹17 हजार मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹30 हजार किया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर […]

पौड़ी: जिला पंचायत बैठक में ‘ताश’ खेलते नजर आए अधिकारी, वीडियो हुआ वायरल  

PAURI: पौड़ी जनपद में जिला पंचायत की बैठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के गंभीर मुद्दों को अधिकारियों के सामने रख रहे थे। वही दूसरीतरफ कुछ अधिकारी फोन पर ताश खेलने में मशगूल दिख रहे हैं। जिसके बाद अधिकारियों की कार्यशैली और बैठक के प्रति गंभीरता पर सवाल उठने […]