उत्तराखंड खबर

3188 Videos

यमुनोत्री हाईवे पर दुखद हादसा: बोलेरो के ऊपर बोल्डर गिरने से चालक की मौत, 2 घायल

UTTARKASHI: उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बरसात से जन जीवन अस्त व्यस्त है। इस बीच एक दुखद खबर है कि यमुनोत्री हाइवे पर एक वाहन पर बोल्डर गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं, जबकि चालक की मौत हो गई है। हादसा यमुनोत्री हाईवे ओरछा बैंड के पास हुआ मौके पर पहुंची पुलिस […]

रुद्रप्रयाग में भूस्खलन में दबने से 4 नेपाली मजदूरों की मौत

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग जनपद के फाटा के पास देर रात भारी बारिश के कारण आये भूस्खलन में 4 नेपाली नागरिक मलबे में दब गए। दुखद हादसे में चारों की मौत हो चुकी है। रात 1:37 बजे जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के […]

सीएम धामी ने किया पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन और पुलिस द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। कानून […]

सीएम के निर्देश पर तेजी से बहाल हो रही कनेक्टिविटी, 4 दिन में खोली गई 307 सड़कें

DEHRADUN: मानसून के कारण प्रदेश में बंद पड़े मार्गों को त्वरित रूप से खोलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों का धरातल पर असर दिखना शुरू हो गया है। इसीका नतीजा है कि मात्र चार दिन में ही 307 अवरुद्ध मार्गों को खोल लिया गया। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 174 सड़कें […]

STF ने किया फर्जी सिम और ओटीपी बेचने के खेल का भंडाफोड़, साउथ एशिया में 20 हजार सिम बेचने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

DEHRADUN: उत्तराखंड एसटीएफ  ने दक्षिण एशिया के थाईलैंड, कम्बोडिया, म्यामांर आदि देशों में साइबर ठगी के लिए 20 हजार से ज्यादा फर्जी सिम कार्ड बेचने और ओटीपी बेचनेवाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये सिम कॉर्टेल अन्तर्राष्ट्रीय साईबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे। एसटीएफ का दावा है कि देश में पहला इस […]

हरिद्वार जेल: रामलीला देखने में व्यस्त थे लोग, मौके का फायदा उठाकर दो खूंखार कैदी फरार

HARIDWAR: दशहरे के मौके पर देशभर में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। लेकिन बीते दिन हरिद्वार जिला कारागार में रामलीला मंचन के दौरान ह़डकंप मच गया। दरअसल जेल के कैदी रामलीला का मंचन कर रहे हैं। इस दौरान जब सीता को खोजने का दृश्य चल रहा था, तो  दो खूंखार कैदी मौका देखकर […]

उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों की जनाक्रोश रैली, बाजार किया बंद, भारी पुलिस तैनात

UTTARKASHI:  उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। रैली के दौरान माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस भी सतर्क है। बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हिंदू संगठन के आह्वान पर आज बाजार बंद कराए गए हैं। दरअसल उत्तरकाशी में पिछले कई दिनों से संयुक्त सनातन धर्म […]

उड़ान योजना से जुड़े गौचर, जोशियाड़ा, दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच शुरू हुई हवाई सेवा, उत्तराखंड में 18 हेलीपोर्ट का निर्माण जारी

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उड़ान योजना के तहत सहस्त्रधारा (देहरादून) से जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) और गौचर (चमोली) के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के साथ साथ दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि हवाई सेवाएं, राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होने जा […]

पिथौरागढ़: आर्मी भर्ती रैली में गेट तोड़कर घुसे 20 हजार युवा, भर्ती में भगदड़, दो युवक घायल

PITHORAGARH: पिथौरागढ़ में चल रही टेरिटोरियल भर्ती रैली विवादों में है। एक तो भर्ती के लिए हजारों युवाओं का हुजूम उमडा है, युवा जान जोखिम में डालकर पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं। बुधवार को एक साथ करीब 20 हजार युवा गेट तोड़कर भर्ती स्थल में घुस गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जब लाठियां फटकारी […]

लैंसडौन: भारतीय सेना को मिला अग्निवीरों का नया बैच, पासिंग आउट परेड के बाद 201 अग्निवीर बने सेना का हिस्सा

LANSDOWNE: देशभक्ति का जज्बा और बदरी विशाल की जय के नारों के साथ 201 अग्निवीर भारतीय सेना में शामिल हो गए। मंगलवार को लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में पासिंग आउट परेड आयोजित हुई जिसमें 201 अग्निवीर रिक्रूटों को भारतीय सेना में शामिल होने का सम्मान दिया गया। ये सभी अग्निवीर 31 हफ़्तों की […]

विजय दिवस पर सीएम धामी ने शहीदों को किया नमन, शहीदों की वीरांगनाओं, माताओं को रोड़वेज बसों में मुफ्त यात्रा का ऐलान

DEHRADUN:  1971 भारत पाक युद्ध में मिली विजय के उपलक्ष्य में विजय दिवस पर देशभर में शहीदों और देश के शूरवीरों  को नमन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने […]

नगर निकाय चुनाव:  मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

DEHRADUN:  उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। देहरादून में कांग्रेस में टिकट बेचने के आरोप लगे, जिससे कुछ कार्यकर्ताओँ का विरोध सहना पड़ा, लेकिन मेयर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र पोखरियाल ने दल बल के साथ अपना नामांकन कराया। वहीं भाजपा उम्मीदवार सौरभ थपलियाल ने भी […]