उत्तराखंड खबर

3186 Videos

सबसे बड़े साइबर हमले से उत्तराखंड में खलबली, 3 घंटे बंद रही सीएम हेल्पलाइन समेत कई सरकारी वेबसाइट

DEHRADUN: उत्तराखंड में अचानक हुए साइबर अटैक से राज्य का आईटी सिस्टम पूरी तरह लड़खड़ा गया। सीएम हेल्पलाइन और अन्य विभागों सहित 186 से अधिक प्रमुख वेबसाइटों का कामकाज करीब 3 घंटे तक ठप रहा। इससे कई सरकारी सेवाएं पूरी तरह से बंद हो गईं, जिनमें सीएम हेल्पलाइन, भूमि रजिस्ट्री, और ई-ऑफिस जैसे महत्वपूर्ण प्लेटफार्म […]

गौचर: हिंदू युवक से मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद पसरा तनाव, धारा 163 लागू

GAUCHAR (CHAMOLI): चमोली जिले के  गौचर में स्कूटी पार्किंग को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। हिंसा, तोड़फोड़ के बाद पुलिस को गौचर के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागी करनी पड़ी। इस मामले में मारपीट के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गौचर […]

दीवाली मनाने को लेकर दूर हुआ भ्रम, उत्तराखंड में इस तारीख को मनाया जाएगा दीप पर्व

Dehradun/Chamoli: दीपावली पर्व को लेकर जहां प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है लेकिन दीपावली किस दिन मनाई जाय इसको लेकर भी भ्रम की स्थिति है। लेकिन बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी ने ये भ्रम दूर करते हुए कहा है कि संपूर्ण उत्तराखंड में 1 नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाना शास्त्र सम्मत है। दअरसल इस […]

इगास के रंग में रंगे PM मोदी, सांसद अनिल बलूनी के आवास पर गौ पूजा करके मनाया इगास का पर्व

New Delhi: पहाड़ों की वादियों से निकलकर उत्तराखंड के लोकपर्व इगास अब लुटियन को भी भा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर जाकर धूमधाम से मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व इगास मनाया। इस अवसर पर पीएम ने गौ पूजन भी किया। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल […]

केदारनाथ उपचुनाव: महिलाओं के दम पर फिर जीती भाजपा, त्रिभुवन ने युवाओं में बनाई पैठ, कांग्रेस को उल्टा पड़ गया मंदिर का मुद्दा

KEDARNATH: केदारनाथ उपचुनाव में बंपर जीत से भाजपा गदगद है। बंपर जीत इसलिए कि हाल के कुछ चुनावों में यहां हार जीत का अंतर बेहद करीबी रहा है। इस बार आशआ नौटियाल 5099 वोटों से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। 90 हजार मतदाताओं वाली विधानसभा में आशा नौटियाल को 23 हजार से ज्यादा वोट […]

मोबाइल की जिद ने छीन ली दो छात्रों की जिंदगी, 7वीं और 12वीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम

RUDRAPRAYAG /BAGESHWAR: मोबाइल फोन की जिद बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। उत्तराखंड के बागेश्वर में सातवीं के एक छात्र ने मोबाइल न मिलने पर अपनी जिंदगी खत्म कर दी, वहीं रुद्रप्रयाग में भी 12 वीं के एक छात्र ने स्कूल टीचर द्वारा फोन इस्तेमाल करने से रोकने पर जंगल में पेड़ से […]

भाजपा नेता धीरेंद्र पंवार ने देहरादून मेयर पद के लिए पेश की दावेदारी

DEHRADUN: नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही संभावित प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह पंवार ने भी देहरादून मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने नगर निगम प्रभारी को अपनी दावेदारी का आवेदन सौंपा है। पिछले कुछ चुनावों से बीजेपी का मजबूत […]

सीएम धामी ने पीएम मोदी को राष्ट्रीय खेलों के लिए किया आमंत्रित, मलारी का शॉल, नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की

DELHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास […]

हल्द्वानी के मेयर बने गजराज बिष्ट, कांग्रेस के ललित जोशी को 3162 वोटों से हराया

Dehradun: नगर निगम चुनावों के नतीजे आने लगे हैं। कांटे की टक्कर वाले हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा के गजराज बिष्ट ने जीत हासिल की है। गजराज बिष्ट ने कांग्रेस के ललित जोशी को 3162 वोटों से हराया है। गजराज के लिए ये जीत आसान नहीबती क्योंकि भाजपा के लोगों से उन्हें […]

वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन से शोक की लहर, राष्ट्रीय खेलों की कवरेज के दौरान आया था हार्ट अटैक

DEHRADUN: सोमवार को उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला का आकस्मिक निधन हो गया। माजिला देहरादून में चल रहे राष्ट्रीय खेलों की कवरेज कर रहे थे, इसी दौरान अचानक हृदयाघात से उनका निधन हो गया। माजुला के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री ने माजिला […]

प्रेरणा: रिवर्स माइग्रेशन करके शहर से गांव लौटा पहाड़ का युवा रवि केमवाल,  पुश्तैनी जमीन पर खड़ा किया स्वरोजगार का मॉडल

TEHRI: टिहरी जिले का बागी मठियाण गांव। करीब दर्जनभर परिवार यहां रहते हैं। गांव से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर एक निर्जन सा क्षेत्र है, जहां न मोबाइल टावर आता है, न सड़क है। लेकिन एक युवा के जुनून से अब ये निर्जन जगह आबाद है। यहां उम्मीद की खेती लहलहा रही है। बागी गांव के […]

पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, लोगों में आक्रोश, 5 आरोपी गिरफ्तार

Rishikesh: ऋषिकेश में श्यामपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत भल्ला फॉर्म में होली के दिन गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिक पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पूर्व सैनिकों के साथ स्थानीय लोगों ने आज कोतवाली का घेराव किया और दोषियों को सख्त सजा की मांग की। […]