उत्तराखंड खबर

3183 Videos

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले CM धामी, दिल्ली-दून एलिवेटेड हाइवे के लिए जताया आभार

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से ब्यासी में मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने देहरादून-दिल्ली एलीवेटेड रोड निर्माण में तेजी के लिये केंद्रीय मंत्री का आभार जताया और देहरादून मसूरी सुरंग की DPR में तेजी लाने की अपील की। सड़क मार्ग से मुंबई से ऋषिकेश […]

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मिले सांसद बलूनी, पौड़ी तारामंडल के निर्माण में केंद्र से मांगी मदद

NEW DELHI: गढ़वाल सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने पौड़ी में बनने वाले तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम प्रोजेक्ट को लेकर केंद्र सरकार से वित्तीय मदद देने का आग्रह किया। […]

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सीएम धामी, आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए मांगा केंद्र से सहयोग

DELHI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री मितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से आपदा में क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधाकरीकरण केलिए सहयोग मांगा मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली (उत्तरकाशी) में आपदा से सड़कों व पुलों को हुए व्यापक नुकसान हुआ है। इस क्षेत्र […]

केदारकांठा विंटर फेस्टिवल: विंटर टूरिज्म है आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव-CM

UTTARKASHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी जिले के सांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को जन आंदोलन बनाने और उत्तराखंड को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव है। तेजी से उभरते […]

केदारनाथ – बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानों में ठंड ने दी दस्तक

KEDARNATH: उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। केदारनाथ धाम , बदरीनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। यमुनोत्री धाम में भी आसपास की चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। विश्व […]

केदारनाथ उपचुनाव : मनोज रावत ने किया नामांकन, कहा कांग्रेस को जिताएगी केदारनाथ की जनता

RUDRAPRAYAG:  केदारनाथ उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन की आखिरीतारीख नजदीक आते ही सभी प्रत्याशियों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। कांग्रेस उम्मीदवार मनोज रावत ने भी आज ऊखीमठ तहसील में नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल भी आज ही नामांकन करेंगी। नामांकनम पत्र दाखिल करने से पहले मनोज रावत […]

केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मनोज रावत के नाम पर लगाई मुहर

Kedarnath: 20 नवंबर को होने वाले केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी में कई नाम टिकट की रेस में थे लेकिन पार्टी ने मनोज रावत पर ही भरोसा जताया है। केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस से टिकट के लिए मनोज रावत, हरक सिंह रावत समेत […]

केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर थमा, 20 नवंबर को  90 हजार वोटर तय करेंगे 6 प्रत्याशियों का फैसला

RUDRAPRAYAG:   केदारनाथ उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। सभी प्रत्याशियों ने प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी और अपनी जीत के दावे किए। अब प्रत्याशियों के किसी भी तरह की रैलियां, जनसभा और शक्ति प्रदर्शन पर रोक लग चुकी है। प्रत्याशी सिर्फ डोर टू डोर प्रचार कर जनता से वोट […]

केदारनाथ उपचुनाव:  20 नवंबर को होगा मतदान, 23 नवंबर को नतीजा, केदारनाथ के बहाने भाजपा-कांग्रेस के बीच साख की लड़ाई

KEDARNATH: केदारनाथ विधानसभा में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 20 नवंबर  को केदारनाथ उपचुनाव के लिए मतदान होगा। 23 नवंबर को चुनावी नतीजे आएंगे। कार्यक्रम के मुताबिक से 22 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं।  4 नवंबर को नामांकन […]

केदारनाथ उपचुनाव: दिन चढ़ने के साथ वोट देने लगने लगी कतारें, सुबह 11 बजे तक 17.69 फीसदी मतदान

KEDARNATH: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। 90 हजार 875 मतदाता 6 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 17.69% मतदान हो चुका है। बीजेपी कैंडिडेट आशा नौटियाल और कांग्रेस कैंडिडेट मनोज रावत ने भी अपने मताधिकार का […]

केदारनाथ उपचुनाव: बीजेपी ने आशा को दिया टिकट, ऐश्वर्या, कुलदीप के हाथ निराशा

Kedarnath: केदारनाथ उपचुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने पूर्व विधायक आशा नौटियाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है। आशा नौटियाल का सीधा मुकाबला कांग्रेस के मनोज रावत से है। केदारनाथ से प्रत्याशी घोषित करना बीजेपी के लिए आसान नहीं था। दिवंगत शैला रानी रावत की […]

केदारनाथ उपचुनाव: भाजपा कार्यकारिणी के स्टीकर वाली कार से शराब बरामद, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

CHOPTA, RUDRAPRAYAG:  केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार आज समाप्त हो जाएगा। इस बीच तल्लानागपुर चोपता क्षेत्र में रविवार रात भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के स्टिकर लगे एक वाहन से शराब बरामद हुई है। इसके अलावा एक यूटिलिटी वाहन से भी शराब बरामद की गई है जिसमें भाजपा का झंडा भी मिला है। जिसके बाद […]