उत्तराखंड खबर

3387 Videos

चारधाम यात्रा की बसों को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों से की अपील, स्वच्छता बनाए रखें

RISHIKESH: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईएसबीटी, ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित “ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025“ के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का स्वागत किया एवं श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिए ले जा रही 10 बसों को […]

उत्तराखंड स्ट्रीट चिल्ड्रन पॉलिसी को मंजूरी, महिलाओं के लिए खास योजना लाई सरकार, जानिए धामी कैबिनेट बड़े फैसले

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक हुई।  बैठक में 20 प्रस्तावों पर धामी मंत्रिमंडल ने सहमति जता दी है। कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और अदम्य साहस को नमन करते हुए वीर सैनिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

उम्रकैद की सजा के बाद हाथ हिलाकर, हंसता हुआ कोर्ट से निकला अंकिता का हत्यारा सौरभ भास्कर, लोगों में आक्रोश

KOTDWAR: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में शुक्रवार को कोटद्वार की एडीजे कोर्ट ने फैसला सुना दिया। मामसे में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर औऱ अंकित गुप्ता को कठोर आजीवन कारावास की सजा और जुर्माना लगाया गया है। लेकिन सजा सुनाए जाने के बाद दोषी जिस तरह कोर्ट से निकले, उनके आचरण को लकेर सवाल उठने लगे […]

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो. प्रकाश सिंह बने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के नए वाइस चांसलर

SRINAGAR: दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर प्रकाश सिंह को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। प्रो. सिंह को उच्च शिक्षा और लोक प्रशासन के क्षेत्र में तीन दशकों का लंबा अनुभव है। प्रो. प्रकाश सिंह 5 साल के कार्यकाल तक वीसी पद पर रहेंगे। इस संबंध में भारत […]

धामी कैबिनेट ने बढ़ाया रेशम कोकून का एमएसपी,  रेशम किसानों को बड़ी राहत

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में रेशम उत्पादकों को बड़ा तोहफा मिला है। कैबिनेट ने रेशम कोकून के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 40 रुपए तक की वृद्धि की है। कैबिनेट के प्रस्ताव के मुताबिक उच्च क्वालिटी के ए ग्रेड के कोकून की कीमत 400 से बढ़ाकर […]

प्रदेशभर में हरेला पर्व की धूम. 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, मुख्यमंत्री ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज परिसर, देहरादून में “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ” थीम पर आयोजित राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर […]

सबसे छोटे कद के प्रत्याशी की बड़ी छलांग, यू ट्यूबर कॉमेडियन लच्छू दा पहाड़ी ने बीडीसी मेंबर का चुनाव जीता

BAGESHWAR:  उत्तराखंड पंचायत चुनावों के नतीजों में कई हैरानी भरे नतीजदे देखने को मिल रहे हैं। चुनाव में यू ट्यूब और सोशल मीडिया के क्रिएटर भी चुनाव लड़ रहे थे। जिनमें से कुछ को जीत मिली है कतो लाखों फॉलोअर्स वाले कई लोग चुनाव हार गए। बागेश्वर में गढ़खेत क्षेत्र पंचायत से लक्ष्मण कुमार उर्फ […]

दीवाली से कम हो जाएंगी जीएसटी दरें, स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की घोषणा, देश को मिलेगा तोहफा

DEHRADUN: देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर पर तिरंगा फहराकर देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जीएसटी में बदलाव से लेकर कृषि में आतमनिर्भरता और युवाओं को रोजगार को लेकर कई घोषणाएं की। सबसे बड़ी घोषणा जीएसटी की दरों […]

विधानसभा चुनाव: BJP के नहले पर कांग्रेस का दहला, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या संजीव आर्या की घरवापसी

डायलॉग डेस्क : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दलबदल के दौर में अब तक कांग्रेस को झटके लग रहे थे। लेकिन अब कांग्रेस ने भाजपा ने कैबिनेट मंत्री छीनकर जोर का झटका धीरे से दिया है। बाजपुर से विधायक व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या और उनके विधायक बेटे संजीव आर्या ने (Yashpal arya and sanjeev […]

पौड़ी: बैजरो में नदी में गिरने से कक्षा 9 के छात्र की मौके पर मौत, बाइक से जा रहा था स्कूल

PAURI GARHWAL:  पौड़ी जनपद के बैजरो क्षेत्र में आज सुबह दुखद हादसा हो गया। यहां बाइक से स्कूल जा रहा एक छात्र छिटककर उफनाती पूर्वी नयार में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7.30 बजे आर्यन […]

राज्य सरकार ने घोषित किया 10 नवंबर का छठ पर्व का सार्वजनिक अवकाश

देहरादून: नहाय खहाय के साथ आज से छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। 10 नवंबर को भगवान सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व की समाप्ति होगी। उत्तराखंड सरकार ने पूर्वांचल के लोगों की आस्था को देखते हुए छठ (Public Holiday on Chhatt Festival Uttarakhand) पर्व पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश […]