उत्तराखंड खबर

3181 Videos

बेरोजगारों के आंदोलन पर बोले CM धामी, ज्यादातर मांगे मान ली हैं,  किसी के बहकावे में न आएं युवा

HARIDWAR:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे जहां, सीएम ने कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात की। इस अवसर पर देहरादून मे छात्रों के प्रदर्शन पर सीएम ने कहा कि बेरोजगार छात्र किसी के बहकावे में न आएं, उनकी लगभग सभी मांगें मान ली गई हैं। कुछ लोग जानबूझकर […]

क्या कनिष्ठ सहायक परीक्षा में भी हुई धांधली! बेरोजगार संघ ने लगाए आरोप, आयोग का इनकार

Dehradun: क्या तमाम प्रयासों और दावों के बावजूद भर्ती परीक्षाओं में चूक हो जा रही है? ऐसा इसलिए क्योंकि बेरोजगार संघ ने रविवार को हुई कनिष्ठ सहायक परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए लोकसेवा आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि परीक्षा के 4 अलग अलग […]

पहाड़ी किसानों को भगत दा की सलाह, हर काम सरकार के भरोसे मत छोड़ो, कंटर बजाओ बंदर भगाओ

BAGESHWAR: पूर्व सीएम औऱ महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अब उत्तराखंड लौट चुके हैं। लंबे अरसे बाद कोश्यारी बागेश्वर जिले में पहुंचे जहां लोगों ने उका गर्मजोशी से स्वागत किया। लेकिन कोश्यारी का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कोश्यारी से जब एक मीडियाकर्मी ने सवाल किया […]

जंगल की आग बुझाते वक्त बुरी तरह झुलसे 2 युवकों की मौत से मातम

Pauri Garhwal: जंगल की आग ने दो युवकों की जान ले ली। पौड़ी के पोखड़ा ब्लॉक में वनाग्नि के बीच जंगल मे फंसे 2 युवक गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों जंगल में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने […]

केदारनाथ में बर्फबारी बनी आफत  3 मई तक रोकी गई यात्रा, डीजीपी ने लिया यात्रा व्यवस्था का जायजा

KEDARNATH:  पिछले तीन दिन से केदारनाथ में रुक रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। जिसे देखते हुए 3 मई को होने वाली केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। इससे पहले मंगलवार को केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को श्रीनगर, गौरीकुंड और सोनप्रयाग में रोक दिया गया था। उधर डीजीपी अशोक कुमार ने केदारनाथ गौरूकुंड और […]

एक पत्थर ने रोका गांव का पलायन, युवक के सपने में आया विशालकाय पत्थर, आज बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

ALMORA:  क्या कोई पत्थर गांव का पलायन रोक सकता है। क्या कोई पत्थऱ विदेश में रह रहे एक युवा को अपने गांव में आने के लिए मजबूर कर सकता है। क्या कोई पत्थऱ बिना किसी मजबूत आधार के सैकड़ों वर्षों से ज्यों का त्यों संतुलन में बना रह सकता है? आपको ये जानकार हैरानी होगी […]

पुरोला में 15 जून की महापंचायत से पीछे हटा प्रधान संगठन, देहरादून में मुस्लिम महापंचायत करने वालों पर लगेगा NSA

UTTARKASHI/DEHRADUN: उत्तराखंड में लव जेहाद का मामला गर्माता जा रहा है। उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप के बाद से पूरी यमुनाघाटी में उबाल है। पुरोला में विश्व हिंदू परिषद और प्रधान संगठन की ओर से 15 जून को महापंचायत की अनुमति मांगी गई थी, जिसकी प्रशासन ने अनुमति नही दी […]

बड़ी खबर: इस IAS ने अचानक दे दिया इस्तीफा, अधिकारी की मान मनौव्वल जारी

Dehradun: उत्तराखण्ड की ब्यूरोक्रेसी से एक धमाकेदार खबर है। सूत्रों के अनुसार किसी बात से नाराज एक आईएएस अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। IAS ने मुख्य सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि इस्तीफे के पीछे स्पष्ट कारणों का पता नही चल सका है। उत्तराखंड के इतिहास में शायद ये पहला […]

14, 15 जुलाई को सभी जिलों में स्कूल बंद रहेंगे,आपदा प्रबंधन विभाग का निर्देश, 4 दिन की छुट्टी

DEHRADUN : उत्तराखंड में मानसून अदले दो दिन कहर बनकर टूट सकता है। मौसम विभाग ने 14 औऱ 15 जुलाई को राज्य के अधिकतरहिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष को […]

जंगल में मिला 500 व 1000 के पुराने नोटों का ढेर, कुछ पेड़ों पर लटके, कुछ जमीन पर बिखरे मिले

NAINITAL: नैनीताल के जंगल में कुत्ता घोजने गए लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्हें वहां पुराने 500 और 1000 के नोटों का ढेर दिखा। ये नोट 2016 में नोटबंदी के बाद बंद कर दिए गए थे। इससे स्थानीय लोगों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मानें तो कोई शख्स पकड़े […]

गौरीकुंड में एक हफ्ते दूसरी बार भीषण भूस्खलन, 2 नेपाली बच्चों की दर्दनाक मौत, 1 घायल

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में 3 अगस्त को हुए भीषण भूस्खलन में लापता हुए 20 व्यक्तियों का अभी पता भी नहीं चल पाया कि बुधवार को एक बार फिर से भूस्खलन ने 2 मासूम जिंदगियां छीन ली। गौरीकुंड के गौरी गांव में बुधवार सुबह नेपाली परिवार के 3 बच्चे भूस्खलन की चपेट में आ गये, […]

दिल्ली से लौटते ही CM ने लिया आपदा के हालात का जायजा, प्रभावितों के पुनर्वास और शिक्षा के लिए खास नीति लाएगी सरकार

  DEHRADUN: दिल्ली दौरे से लौटने के फौरन बाद सीएम पुष्कर धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे और प्रदेश मे बारिश के कारण आपदा के हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी एवं पौड़ी से फोन पर वार्ता कर इन जनपदों में हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हफ्ते के सातों दिन […]