हरिद्वार में आवारा कुत्तों का आतंक, कुत्तों के झुंड ने महिला को किया घायल

Share this news

HARIDWAR: हरिद्वार में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ज्वालापुर के कस्साबान मोहल्ले में एक महिला पर खूंखार कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।ये घटना रविवार को हुई।

महिला पर कुत्तों के हमले की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में कुत्तों को महिला पर बर्बरता से झपटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि नजमा जैसे ही घर से बाहर निकली, गली में घूम रहे कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया।

कुत्तों के हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

(Visited 62 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In