उत्तराखंड खबर

3180 Videos

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान को हाईकोर्ट से राहत,  घर तोड़ने वाले नगरपालिका के आदेश पर लगी रोक

NAINITAL:  नैनीताल में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी 65 साल के उस्मान को  उत्तराखंड हाईकोर्ट से बडी राहत मिली है। कोर्ट ने नगर पालिका के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें आरोपी उस्मान का घर पर बुल्डोजर चलाने के आदेश दिए थे। पालिका ने रुक्कुट इलाके में रहने वाले कई और लोगों […]

बोतल बंद पानी और ठंडे पेय पदार्थों की गुणवत्ता व भंडारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई-  डॉ. आर राजेश कुमार

DEHRADUN:  गर्मियों में तापमान में तेज़ी से वृद्धि और पर्यटन सीजन की शुरुआत को देखते हुए उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। राज्य भर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और ठंडे पेय पदार्थों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने और उनके उचित भंडारण के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए […]

उत्तराखंड की बेटी नेहा भंडारी ने सीमा पर संभाला मोर्चा, BSF की महिला सैनिकों के पराक्रम से तबाह हुई दुश्मन की 3 चौकियां

DEHRADUN: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सुरक्षाबलों के पराक्रम ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूरकर दिया। इस मिशन में बीएसएफ की महिला जवानों ने भी अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन किया और फ्रंट लाइन पर जबरदस्त फायरिंग से पाकिस्तानी सैनिकों को भागने पर मजबूर कर दिया। सैन्यधाम उत्तराखंड की नेहा भंडारी भी उन्हीं महिला जांबाजों […]

पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की शानदार पहल, 350 से अधिक ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर मंगलवार को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की ओर से देहरादून में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें 350 से अधिक पत्रकारों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता […]

उत्तरकाशी: सिलाई बैंड पर बादल फटने,भूस्खलन से तबाही, 8 श्रमिकों के लापता होने की खबर

UTTARKASHI: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश से भारी नुकसान पहुंचा हुआ। शनिवार रात यमुनोत्री क्षेत्र में सिलाई बैंड के पास बादल फटने से भारी तबाही मची है। यहां भूस्खलन के बाद 8-9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है। मौके पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर […]

जंगली मशरूम खाने से लोकगायक गणेश मर्तोलिया की बहन और नानी की मौत, समय पर नहीं मिला सही उपचार

PITHORAGARH:  पिथौरागढ़ में कुमाऊंनी लोकगायक गणेश मर्तोलिया की बहन और नानी की जंगली मशरूम खाने से मौत हो गई। इस घटना से जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की भो पोल खुल गई है। मशरूम खाने के बाद बीमार परिजनों को मुनस्यारी से हल्द्वानी तक तीन अस्पतालों में […]

समय से न एंबुलेंस मिली, न गढ़वाल से कुमाऊं तक 5 अस्पतालों में मिला इलाज, सिस्टम से हारा फौजी पिता, डेढ़ साल के बच्चे को नहीं बचा पाए

BAGESHWAR: सरहद पर देश की रक्षा में तैनात फौजी अपने घर के चिराग को बचान के लिए दर दर गुहार लगाता रहा। फौजी की पत्नी बेटे को गोद में लेकर एक नहीं, दो नहीं बल्कि 5-5 अस्पतालों तक गई। मगर सिस्टम की बेरुखी, एंबुलेंस मिलने में बेवजह देरी और पहाड़ के अस्पतालों के रेफरल सिस्टम […]

नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में खुलेआम गुंडागर्दी! कांग्रेस सदस्य की किडनैपिंग और यशपाल आर्य को थप्पड़ मारने का आरोप

NAINITAL:  नैनीताल जिले मे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से ठीक पहले नैनीताल में कांग्रेस और भाजपा के बीच संग्राम छिड़ गया। सत्तापक्ष ने यहां अध्यक्ष पद कब्जाने के लिए साम दाम दंड भेद के फॉर्मूला अपनाया है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वोट देने जा रहे कांग्रेस के 6 […]

पौड़ी का ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान बदहाल, कीचड़ में फुटबॉल खेलने को मजबूर युवा

PAURI:  पौड़ी के ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान फुटबॉल टूर्नामेंट के शानदार आयोजन के लिए जाना जाता है। लेकिन आज अव्यवस्थाओं के चलते कंडोलिया मैदान बदहाल है। यहां चारों तरफ गोबर और कीचड़ भरा हुआ है। फुटबॉल प्रेमी पौड़ी के युवा कीचड़ में ही प्रैक्टिस करने को मजबूर हैं। कुछ ही महीने पहले याद कंडोलिया में नेशनल […]

21 साल का उत्तराखंड: बदहाल पहाड़ शिकायत करे भी तो किससे करे

उत्तराखंड 21 साल का हो चुका है। राज्य स्थापना दिवस का समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन पहाड़ को ये पीड़ा आज भी सालती रही है कि हम बराबरी पर कब आकर खड़े होंगे। पहाड़ के पिछड़ने और 21 साल में भी उत्तराखंड के मुकम्मल विकास न हो पाने के कारण गिनवा रहे […]

देहरादून में मौत बनकर दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट के खनन वाहन, एक व्यक्ति को रौंदने का किया प्रयास

DEHRADUN:  देहरादून में खनन वाहन बेलगाम होकर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। राह चलते किसी को भी टक्कर मारने की फिराक में रहते हैं यहां तक कि रौंदने पर भी उतारू हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बिना नंबर प्लेट के एक खनन वाहन ने एक […]