उत्तराखंड खबर

3180 Videos

दुखद खबर:  जम्मू कश्मीर में कर्तव्यपथ पर कुर्बान हुआ सैन्यधाम का लाल, रुद्रप्रयाग के प्रमोद डबराल शहीद

RUDRAPRAYAG:    उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। जम्मू कश्मीर में कर्तव्य निर्वहन करते हुए रुद्रप्रयाग निवासी भारतीय सेना के जवान प्रमोद डबराल शहीद हो गए। रूद्रप्रयाग जिले के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के रहने वाले प्रमोद तंगधार सेक्टर में तैनात थे। प्रमोद की शहादत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर […]

नैनीताल दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा यूपी से गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म का है आरोप

NAINITAL: महिला से दुष्कर्म और महिला की 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता मुकेश बोरा को गिरफ्तार किया गया है। बोरा को बुधवार को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा इस घटना का खुलासा कुछ देर […]

पौड़ी: सरकारी स्कूल के टीचरों के आपसी झगड़े में पढ़ाई ठप, स्कूल प्रिंसिपल ने साथी टीचर को दे दिया श्राप

PAURI GARHWAL: पौड़ी जनपद से सतपुली कस्बे के नजदीक राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज बिलखेत में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। यहां चार शिक्षकों के बीच लंबे अरसे से मन मुटाव चल रहा है जिसका खामियाजा यहां पढ़ रहे छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। बीते दिनों अभिभावक संघ की बैठक के दौरान प्रिंसीपल […]

हरिद्वार, टिहरी, चमोली में सड़कों और पेयजल योजनाओं के लिए सीएम ने खोला खजाना, 41 करोड़ स्वीकृत

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढवाल की विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में टकोली से बगडवालधार मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु 9 करोड़ 65 लाख 44 हजार, विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड घाट में नंदप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु 06 करोड़ 41 लाख 86 हजार की […]

लैंसडौन: CM धामी ने जवानों के साथ मनाई दीवाली, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

रैबार डेस्क: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लैंसडाउन छावनी में आयोजित कार्यक्रम में सैनिकों को दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच […]

सीएम धामी ने गैरसैंण में महिला उद्यमियों से की मुलाकात, गैरसैंण में पहली बार पलायन आयोग की बैठक

GAIRSAIN: भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित राज्यस्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार ने 2025 तक, डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।  मुख्यमंत्री ने गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में पहली बार पलायन आयोग की बैठक ली […]

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने फिर दिखाई दरियादिली, हितेश की मदद को बढ़ाया हाथ, पहले भी कर चुके दर्जनों लोगों की मदद

DEHRADUN:  अल्मोड़ा जिले के पाली गांव के रहने वाले हितेष पालीवाल की लम्बी बीमारी के चलते दोनों ही किडनी खराब हो गईं हैं। वर्तमान में वो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इलाज में लाखों का खर्चा आ रहा है। लेकिन हितेश के पिता इलाज का खर्चा नहीं उठा पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने […]

आवास नीति में बड़ा बदलाव,  बिजली के बिल में 50 फीसदी छूट, जानिए धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रीमंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। कैबिनेट बैठक करीब तीन घंटे तक चली जिसमें 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने बिजली के बिल में सब्सिडी देने का फैसला लिया है, साथ ही आवास योजना के प्रावधानों में भी बदलाव को मंजूरी दी है। […]

कड़ाके की सर्दी से नीति घाटी में जम गए नदियां, झरने और गधेरे, पर्यटकों को दिख रहा रोमांचक नजारा

CHAMOLI: बारिश और बर्फबारी से चकराता, धनोल्टी, हर्षिल, औली के अलावा बदरीनाथ और केदारनाथ की चोटियां बर्फ से आच्छादित हो गई हैं। वहीं समूचे पहाड़ में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। चमोली की नीति घाटी में ठंड इतनी बढ़ गई कि यहां झरने और नदियां तक जम गए। जमे हुए झरनों को देखने दूर […]

सबसे ज्यादा गढ़वाली ऑडियो गीत गाने वाले लोकगायक जगदीश बकरोला का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

DEHRADUN: उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गढ़वाली लोकगायक जगदीश बकरोला का दिल्ली के डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल में गुरूवार को निधन हो गया है। जिसके बाद उत्तराखंड संगीत जगत में शोक की लहर है। पौड़ी गढ़वाल के अस्वालस्यूं पट्टी के ग्राम बकरौली में जन्में जगदीश बकरोला ने नेत्रहीन थे। उन्होंने 80 के दशक में गढ़वाली लोक संगीत […]

38वें राष्ट्रीय खेल: खिलाड़ियों के चयन को लकेर विवादों में उत्तराखंड की बीच हैंडबॉल टीम, तेलंगाना, झारखंड ने की शिकायत

DEHRADUN: 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग आगाज हो गया है, लेकिन इस बीच उत्तराखंड की बीच हैंडबॉल टीम विवादों में घिर गई है। हैंडबॉल औऱ बीच हैंडबॉल टीम में बाहरी प्रदेशों के खिलाड़ियों को खिलाने के आरोप लगते रहे हैं। इस बीच तेलंगाना और झारखंड की टीम ने इस बात नोटिस किया और विरोध जताते […]

राष्ट्रीय खेलों में छा गई  गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी, 5000 मीटर दौड़ में भी जीता स्वर्ण पदक

DEHRADUN: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के एथलीट अपनी गहरी छाप छोड़ रहे हैं। महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में गोल्डन गर्ल अंकिता ध्यानी ने स्वर्ण पदक जीता है। अंकिता अब तक एक सिल्वर औऱ दो गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के गंगा एथलेटिक्स ट्रैक पर 5000 मीटर दौड़ में अंकिता […]