उत्तराखंड खबर

3534 Videos

हरियाणा के टूरिस्ट ने मामूली विवाद में रिजॉर्ट संचालक पर गोली चलाई , लोगों ने पर्यटकों की भी कर दी धुनाई 

NAINITAL:  नए साल के स्वागत के लिए उत्तराखंड में पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ है। लेकिन कई जगह टूरिस्ट हुड़दंगबाजी अभी से करने लगे हैं। नैनीताल में वाहन ओवरटेक करने को लकेर हु एविवाद में हरियाणा के एक पर्यटक ने रिजॉर्ट संचालक पर फायर झोंक दी। बदले में स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की भी धुनाई कर […]

हरियाणा नंबर की कार में सवार युवकों ने चलाई गोलियां, फायरिंग में एक युवक घायल

DEHRADUN: देहरादून के  पटेलनगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। आईटीएस कॉलेज वाली रोड पर कुछ युवक खड़े थे, तभी हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार में सवार गुरमीत नाम का युवक कुछ अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा और युवकों पर फायरिंग कर दी। हालांकि पहली घटना में किसी को […]

हरियाणा में देहरादून के एक ही परिवार के 7 लोगों ने किया सुसाइड, कार में बैठे मिले मृतक

DELHI: हरियाणा के पंचकुला में उत्तराखंड के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली। घटना का पता लगते ही स्थानीय थाना पुलिस समेत डीपी हिमाद्री कौशिक भी तुरंत मौके पर पहुंची। बेसुध पड़े सभी सात लोगों को तुरंत सेक्टर 26 स्थित ओजस अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी को मृत […]

हरीश धामी ने बुलंद किए बगावत के सुर, देवेंद्र यादव को जमकर कोसा, सीएम के लिए सीट छोड़ने की पेशकश

Dehradun: क्या एक बार फिर कांग्रेस के होंगे दो टुकड़े? आज शाम को प्रस्ताविक कांग्रेस के 10 नाराज विधायकों की बैठक से राजनीति में भूचाल है। धारचूला विधायक हरीश धाम खुलकर बगावत का बिगुल फूंक चुके हैं। उन्होंने साफ कहा है कि सीनियर नेताओं की घोर उपेक्षा हुई है और इस सारे घटनाक्रम की वजह […]

हरीश रावत का ऐलान, सरकार बनने पर मैं या तो सीएम बनूंगा या फिर घर बैठूंगा

DEHRADUN: उत्तराखंड में पांचवे विधानसभ चुनवा के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। बीजेपी कांग्रेस अपनी अपनी जीत के दावे कर रही हैं। कांग्रेस कल के वोटिंग पैटर्न से खासी उत्साहित दिख रही है। ऐसे में कांग्रेस के कैंपेन का जिम्मा जिनके कंधे पर था, अब वो हरदा पिक्चर में आ रहे हैं। हरीश रावत […]

हरेला के अवसर पर सीएम ने जागेश्वर के लिए की कई घोषणाएं, जागेश्वर धाम में की पूजा अर्चना

ALMORA:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृहद पौधारोपण कार्यक्रम तथा ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण […]

हर्रावाला रेलवे स्टेशन में दूनघाटी की संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का संगम, पीएम मोदी ने किया पुनर्निर्माण कार्यों का उद्घाटन

DEHRADUN: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसी क्रम में देहरादून स्थित पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री […]

हर्षिल मुखवा में पर्यटन को पंख लगाएगा पीएम मोदी का दौरा- सीएम धामी

HARSHIL:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में आगमन से उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को काफी बढावा मिलेगा और यह दौरा राज्य की समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह […]

हल्द्वानी : भीषण गर्मी में फुक न जाए ट्रांसफार्मर, ठंडा रखने के लिए लगाए 4 वाटर कूलर

HALDWANI: देशभर में भीषण गर्मी काकहर जारी है। उत्तराखंड में भी पारे की तपिश ने जीवन मुहाल कर दिया है। हल्द्वानी में शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। तापमान बढ़ने से बिजली के ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं आम हो रही हैं। भीषण गर्मी में लाइट चली जाए तो दिक्कतें और बढ़ जाती […]

हल्द्वानी अतिक्रमण पर सीएम धामी बोले, कोर्ट के फैसले का सम्मान करें, भूधंसाव का जायजा लेने जोशीमठ जाएंगे सीएम

Dehradun/Haldwani/Joshimath:  हल्द्वानी के वनभूलपूरा में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण का मामला सियासी रंग ले रहा है। कांग्रेस जहां अतिक्रमणकारियों के साथ खड़ी दिखती है, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने साफ किया है कि कोर्ट का फैसला सबको मान्य होगा। जो सुप्रीम कोर्ट तय करेगा उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री धामी ने […]

हल्द्वानी अतिक्रमण: 50 हजार लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई अंतरिम रोक

HALDWANI: हल्द्वानी के बनभूलपुरा के करीब 50 हजार लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने नैनीताल हाईकोर्ट के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है जिसमें क्षेत्र से 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद स्थानीय लोग जुलूस निकालकर […]

हल्द्वानी के मेयर बने गजराज बिष्ट, कांग्रेस के ललित जोशी को 3162 वोटों से हराया

Dehradun: नगर निगम चुनावों के नतीजे आने लगे हैं। कांटे की टक्कर वाले हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा के गजराज बिष्ट ने जीत हासिल की है। गजराज बिष्ट ने कांग्रेस के ललित जोशी को 3162 वोटों से हराया है। गजराज के लिए ये जीत आसान नहीबती क्योंकि भाजपा के लोगों से उन्हें […]