उत्तराखंड खबर

3596 Videos

सैन्यधाम उत्तराखंड के दो जवान पुंछ में शहीद, देवभूमि में पसरा मातम

डायलॉग डेस्क:  सैन्यधाम उत्तराखंड के लिए बड़ी बुरी खबर है। आतंकियों से लोहा लेते हुए देवभूमि के दो जवान शहीद हो गए हैं। सेना के पीआरओ ने राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगम्बर सिंह की शहादत की पुष्टि की है ( 2 jawans from uttarakhand, Rfl Yogambar singh and rfl vikram negi martyred in […]

केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बोलेरो पर गिरे बोल्डर, 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

RUDRAPRAYAG: भारी बारिश से पहाड़ से मैदान तक जनजीवन अस्त व्यस्त है। पहाड़ों में जगह जगह भूस्खलन का का खतरा बना हुआ है।  केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड के पास मुनकटिया में यात्रियों से भरी बोलेरो के ऊपर भारी बोल्डर गिर गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई , जबकि 6 लोग […]

उत्तराखंड में यहां खुला देश का पहला घास संरक्षण केंद्र, 90 दुर्लभ प्रजातियों को किया गया संरक्षित

रानीखेत (अल्मोड़ा): उत्तराखंड के रानीखेत में देश का पहला घास संरक्षण केंद्र स्थापित किया गया है।  वन अनुसंधान केंद्र ने रानीखेत के प्रयासों से  स्थापित इस घास संरक्षण केंद्र (India’s first grass conservatory established in Ranikhet) में घास की 90 प्रजातियों को संरक्षित किया गया है। 3 एकड़ में फैले इस केंद्र को कैंपा योजना […]

दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा

DELHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई सम्पर्क में सुधार एवं पर्यटन को नई गति देने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य को विमानन क्षेत्र में मिले सहयोग के […]

CDS जनरल रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया। 8 दिसंबर को हुए Mi-17 हेलिकॉप्टर हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ सवार थे। हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि ग्रुप कैप्टन वरुण गंभीर […]

UKSSSC पेपर लीक की सीएम धामी ने दी सीबीआई जांच की संस्तुति, युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की घोषणा

DEHRADUN: यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण की सीबीआआई जांच होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंचकर इस बात की घोषणा की है। सीएम धामी ने ये भी कहा कि परीक्षा दे रहे जिन छात्रों पर प्रदर्शन के दौरान मुकदमे दर्ज हैं उन्हें वापस लिया जाएगा। दरअसल 21 सितंबर को हुई परीक्षा पेपर […]

गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाये बिना नहीं होगा पहाड़ का विकास, पलायन आयोग के उपाध्यक्ष बोले

Dehradun: सियासी दलों के चुनावी घोषणापत्रों में गैरसैंण भले ही हाशिये पर रहा हो लेकिन आम जनमानस से लेकर बुद्धिजीवी वर्ग अब भी गैरसैंण को लेकर संजीदा है। पलायन आयोग के उपाध्यक्ष शरत सिंह नेगी का मानना है कि उत्तराखंड की राजधानी पहाड़ में ही होनी चाहिए और इसके लिए गैरसैंण से बेहतर और कुछ […]

आंदोलन का असर: CM के निर्देश पर चौखुटिया अस्पताल के उच्चीकरण की कवायद शुरू, डिजीटल एक्सरे मशीन भी लगेगी

DEHRADUN: स्वास्थ्य सुविधाओं को मांग को लेकर चौखुटिया के लोगों का आंदोलन रंग लाता दिख रहा है। 2 अक्टूबर से चले सत्याग्रह और प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया के उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने उच्चीकरण की कवायद […]

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे मसाज सेंटर मालिक व संचालिका गिरफ्तार

Rudrapur (US Nagar): ऊधम सिंह नगर पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का (Spa centre owner and handler arrested for conducting Sex racket) भंडाफोड़ किया है। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफेकिंग यूनिट ने स्पा सेंटर मालिक औऱ उसकी संचालिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि रुद्रपुर […]

राज्य आंदोलनकारियों के लिए सीएम धामी ने की 7 घोषणाएं, आंदोलनकारी और शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम मेंउत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों […]

7 साल के नवीन का शिकार करने वाला आदमखोर गुलदार ढेर , वन विभाग के शूटरों को मिली कामयाबी

GHANSALI (TEHRI): शनिवार शाम को टिहरी के अखोड़ी गांव के 7 वर्षीय नवीन रावत को निवाला बनाने वाले आदमखोर गुलदार को शूटरों की टीम ने ढेर कर दिया है। (shooter killed maneater leopard in ghansali) गुलदार के मारे जाने के बाद इलाके के लोगों में दहशत थोड़ी कम हुई है। गौरतलब है कि शनिवार को […]

लोकसेवा आयोग के माध्यम से चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित अर्थ एवं संख्या, कृषि एवं उद्यान तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 178 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें अर्थ एवं संख्या विभाग के 117, कृषि विभाग के 12 उद्यान विभाग के 30 तथा महिला सशक्तिकरण एवं […]