उत्तराखंड खबर

3198 Videos

भारी बारिश का कहर, उत्तरकाशी में उफनती नदी में फंसे कांवड़ियों को SDRF ने बचाया, चंपावत में हाइवे बंद होने से फंसे 300 यात्री

UTTARKASHI: गढ़वाल से कुमाऊं तक मानसून रौद्र रूप दिखा रहा है। जगह जगह जलभराव, भूस्खलन औऱ नदी नालों के उफान पर रहने से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी बार बार मलबा आने से यात्रा बाधित हो रही है। उत्तरकाशी के गंगोत्री हाइवे के निकट चीड़वासा स्थित […]

देवप्रयाग: क्रिकेट खेलकर लौट रहे किशोर को गुलदार ने बनाया शिकार, क्षत विक्षत हालत में मिला शव

DEVPRAYAG:  उत्तराखंड में गुलदार की दहशत कम होती नही दिख रही। टिहरी के देवप्रयाग तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर शाम क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे किशोर को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों तथा वन विभाग ने बरामद किया। जानकारी के मुताबिक […]

तिनगढ़ गांव के आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

TEHRI : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। उन्हें आपदा शिविर राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल में रह रहे पीड़ितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम के सामने इस दौरान कई पीड़ित भावुक हो गए है। खास तौर पर बुजुर्ग महिलाओं के आंसू छलक गए। […]

ओलंपिक हॉकी में भारत का लगातार दूसरा मेडल, स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता

DEHRADUN:  पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल का मैच जीत लिया है। भारत ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया। भारत का ओलंपिक में हॉकी में ये लगातार दूसरा मेडल है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। हरमन के लडाकों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल […]

वायुसेना के विंग कमांडर, जाने माने संत पायलट बाबा का निधन, चीन पाकिस्तान के साथ युद्ध में निभाई बड़ी भूमिका

DEHRADUN: देश के जाने माने संत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पायलट बाबा का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हुआ। उन्हें हरिद्वार में समाधि दी जाएगी। पायलट बाबा के इंस्ट्ग्राम हैंडल पर उनके ब्रह्मलीन होने की आधिकारिक जानकारी दी गई है। […]

एडवोकेट विकेश नेगी को कमिश्नर कोर्ट से बड़ी राहत, जिला बदर करने का आदेश हुआ रद्द

DEHRADUN:  देहरादून और आसपास के क्षेत्र में कई जमीन फर्जीवाड़ों का खुलासा करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता व अधिवक्ता विकेश नेगी के छह महीने तक जिला बदर करन संबंधी आदेश को गढञवाल कमिश्नर की कोर्ट ने रद्द कर दिया है। 25 जुलाई को देहरादून डीएम ने विकेश नेगी पर गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर करने का […]

कम बिजली खर्च करने वालों को 50% सब्सिडी देगी धामी सरकार,  साढ़े 11 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

DEHRADUN:  उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को धामी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि हर महीने 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को बिल में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए यह सीमा 200 यूनिट तक रहेगी। […]

गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, बिड़ला परिसर के अध्यक्ष बने जसवंत, पौड़ी में अभिरुचि नौटियाल जीती

SRINAGAR/PAURI:  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्लय छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का बोलबाला रहा। विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर में एबीवीपी के जसवंत राणा ने 200 से ज्यादा वोटों के अंतर से जय हो के प्रत्याशी को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जय हो छात्र संगठन से वीरेंद्र सिंह और इंडियन […]

छुट्टियों में गांव आए कीर्ति चक्र विजेता मेजर दिग्विजय, खस्ताहाल सड़कों को सुधारने का खुद उठाया बीड़ा

SRINAGAR: उत्तराखंड में कोई कोना ऐसा नही जहां मानसून में सड़कों को नुकसान न पहुंचा हो। सरकार भले ही सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए डेडलाइन पर डेडलाइन दे रही हो, लेकिन एक फौजी ने खुद ही पहल करते हुए सुस्त विभाग को आईना दिखाया है। श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में डांग गांव को जोड़ने […]

सीएम धामी ने नयार उत्सव-2024 में की 7 घोषणाएं, राफ्टिंग दल को दिखाई हरी झंडी

PAURI/YAMKESHWAR:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के ग्राम पंचायत किनसुर बागी पहुंचकर तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गंगा पूजन किया, महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह तथा राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के […]

10 नवंबर से होगा उत्तराखंड युवा महोत्सव, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मलखंभ, पिट्ठू, मुर्गा झपट जैसे पारंपरिक खेलों की दिखेगी झलक

DEHRADUN:  उत्तराखंड युवा महोत्सव 10 नवंबर से 14 नवंबर तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। युवा महोत्सव की थीम इनोवेशन इन स्पोर्ट्स साइंस होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में […]

पौड़ी: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से टोका, तो 7 शराबियों ने पूर्व फौजी पर किया जानलेवा हमला

PAURI: पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से टोकने पर रिटायर्ड फौजी के साथ शराबियों ने मारपीट कर दी। रिटायर्ड फौजी को गंभीर चोटें आई हैं जिसके बाद उसे इलाज के लिए देहरादून रेफर किया गया है। मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है जबकि 2 अन्य हिरासत में […]