उत्तराखंड खबर

3195 Videos

चारधामों में 200 मीटर के दायरे में मोबाइल पर बैन, रील बनाने वालों पर रहेगी नजर, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी एंट्री

DEHRADUN:  चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से प्रशासन को व्यवस्था बनाने में पसीने छूट रहे हैं। दूसरी तरफ रील और वीडियो के जरिए मंदिरों का शांत वातावरण प्रभावित किया जा रहा है। लिहाजा सरकार ने अब कडे फैसले लिए हैं। इसके तहत मंदिर परिसर के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का […]

उत्तरकाशी: गंगोत्री नेशनल हाइवे पर चट्टान गिरने से दबे वाहन, 1 की मौत, 5 लोग घायल

UTTARKASHI:  उत्तरकाशी में शुक्रवार को गंगोत्री हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां डबरानी के पास चट्टान का बड़ा हिस्सा खिसककर सड़क पर आ गया। इस हादसे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन ने अभी तक 1 व्यक्ति की मौत और 5 के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों को […]

पौड़ी: खाई में गिरी स्विफ्ट कार, पूजा के लिए जा रहे लोगों का वाहन हादसे का शिकार, 4 की मौत, 13 घायल

Pauri: उत्तराखण्ड को न जाने किसकी नजर लग गई। आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। रविवार को पौड़ी जनपद में 2 अलग अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। रविवार सुबह खिर्सू कठुली मार्ग पर एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर 20 […]

भारी बारिश का कहर, उत्तरकाशी में उफनती नदी में फंसे कांवड़ियों को SDRF ने बचाया, चंपावत में हाइवे बंद होने से फंसे 300 यात्री

UTTARKASHI: गढ़वाल से कुमाऊं तक मानसून रौद्र रूप दिखा रहा है। जगह जगह जलभराव, भूस्खलन औऱ नदी नालों के उफान पर रहने से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी बार बार मलबा आने से यात्रा बाधित हो रही है। उत्तरकाशी के गंगोत्री हाइवे के निकट चीड़वासा स्थित […]

देवप्रयाग: क्रिकेट खेलकर लौट रहे किशोर को गुलदार ने बनाया शिकार, क्षत विक्षत हालत में मिला शव

DEVPRAYAG:  उत्तराखंड में गुलदार की दहशत कम होती नही दिख रही। टिहरी के देवप्रयाग तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर शाम क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे किशोर को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। किशोर का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों तथा वन विभाग ने बरामद किया। जानकारी के मुताबिक […]

तिनगढ़ गांव के आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम धामी, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

TEHRI : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। उन्हें आपदा शिविर राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल में रह रहे पीड़ितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम के सामने इस दौरान कई पीड़ित भावुक हो गए है। खास तौर पर बुजुर्ग महिलाओं के आंसू छलक गए। […]

ओलंपिक हॉकी में भारत का लगातार दूसरा मेडल, स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता

DEHRADUN:  पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल का मैच जीत लिया है। भारत ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया। भारत का ओलंपिक में हॉकी में ये लगातार दूसरा मेडल है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। हरमन के लडाकों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल […]

वायुसेना के विंग कमांडर, जाने माने संत पायलट बाबा का निधन, चीन पाकिस्तान के साथ युद्ध में निभाई बड़ी भूमिका

DEHRADUN: देश के जाने माने संत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पायलट बाबा का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हुआ। उन्हें हरिद्वार में समाधि दी जाएगी। पायलट बाबा के इंस्ट्ग्राम हैंडल पर उनके ब्रह्मलीन होने की आधिकारिक जानकारी दी गई है। […]

एडवोकेट विकेश नेगी को कमिश्नर कोर्ट से बड़ी राहत, जिला बदर करने का आदेश हुआ रद्द

DEHRADUN:  देहरादून और आसपास के क्षेत्र में कई जमीन फर्जीवाड़ों का खुलासा करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता व अधिवक्ता विकेश नेगी के छह महीने तक जिला बदर करन संबंधी आदेश को गढञवाल कमिश्नर की कोर्ट ने रद्द कर दिया है। 25 जुलाई को देहरादून डीएम ने विकेश नेगी पर गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर करने का […]

कम बिजली खर्च करने वालों को 50% सब्सिडी देगी धामी सरकार,  साढ़े 11 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

DEHRADUN:  उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को धामी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि हर महीने 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को बिल में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए यह सीमा 200 यूनिट तक रहेगी। […]

नशे में हैवान बना कलयुगी पिता, 14 साल के बेटे की लोहे की रॉड से की हत्या, लाश को घर में दफनाने का था प्लान

BAJPUR: बाजपुर के सुल्तानपुर में एक कलयुगी नशेड़ी पिता ने मामूली कहासुनी पर लोहे की रॉड से अपने 14 साल के बेटे की हत्या कर दी। लाश को घर में ही दफनाते वक्त मृतक की चाची ने उसे देख लिया और पुलिस को शिकायत, तब जाकर उसकी करतूतों की पोल खुली। पुलिस ने घटना के […]

UFDC के सीईओ बंशीधर तिवारी से अभिनेता परेश रावल ने की मुलाकात, फिल्मकारों को मिल रही रियायतों को सराहा

DEHRADUN:  देहरादून मसूरी रोड पर अनंत नारायण महादेवन निर्देशित आगामी बॉलीवुड फ़िल्म “पास्ट टेंस”  की शूटिंग चल रही है। जिसमें अभिनेता परेश रावल की मुख्य भूमिका है। इस दौरान सेट पर पहुंचे सूचना महानिदेशक और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी से परेश रावल ने मुलाकात की। फ्लाइंग स्टोंस फ़िल्म के बैनर टेल […]