उत्तराखंड खबर

3179 Videos

हो गया लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 19 अप्रैल को वोट करेगा उत्तराखंड

DEHRADUN: लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषण हो चुकी है। देशभर में 7 चरणों में आम चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। उत्तराखंड में सभी पांच सीटों पर 19 अप्रैल 2024  को मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी। उत्तराखंड की पांच सीटों पर 83 लाख 21 हजार मतदाता हैं […]

गढ़वाल को जजिया कर से मुक्ति दिलाने वाले गढ़ चाणक्य की ऐतिहासिक प्रतिमा को इस गांव में देख सकेंगे आम लोग  

PAURI:  गढ़वाल नरेशों के प्रधानमंत्री, रहे गढ़ चाणक्य के नाम से मशहूर वीर पुरिया नैथानी की आदमकद प्रतिमा को आम लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया गया है। पौड़ी जिले के नैथाणा गांव में रविवार को हुए समारोह के बाद पुरिया नैथानी की अश्वारोही प्रतिमा और स्मार्क की फोटो गैलरी का लोकार्पण कर दिया गया। इस […]

पिथौरागढ़ से सुबह सुबह आई दुखद खबर, बरात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत, 4 घायल

PITHORAGARH: पिथौरागढ़ जिले के चंडाक क्षेत्र में बीती रात बारात से लौट रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में आठ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि इनमें से चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती […]

टूट रहा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, गंगोत्री धाम में व्यवस्था चरमराने से तीर्थपुरोहितों में आक्रोश, मंत्री बोले स्थानीय लोग जिम्मेदार

Uttarkashi :  चार धामों में श्रद्धालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस बार पहुंचे तीर्थयात्रियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिसे संभालने में प्रशासन के भी पसीने छूट रहे हैं। यात्रा व्यवस्था चरमाराने से गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों में आक्रोश है जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन किया। तीर्थ […]

मामूली बात पर पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, पत्नी गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार

PITHORAGARH: पिथौरागढ़ के धारचूला से दिल दहलाने वाली खबर है। यहां मामूली बात पर एक पति पत्नी के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला का नाजुक हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफऱ किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया […]

सीएम धामी के निर्देश, मानसूनी आपदा से निपटने के लिए पहले से चुस्त रहें अफसर, नोडल अफसरों की हो तैनाती

DEHRADUN: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक की संभावना के तहत आपदा की आशंकाएं भी बढ़ जाती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा करते हुए अफसरों को निर्देश दिए हैं कि मानसूनी आफत से निपटने की सभी तैयारियां 15 जून से पहले पूरी कर ली जाएं। सीएम ने निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन के लिए […]

पैतृक घाट पर शहीद भूपेंद्र नेगी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

DEHRADUN:   लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड के जवान भूपेंद्र सिंह नेगी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया। मंगलवार सुबह शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर पौड़ी स्थित उनके पैतृक गांव बिशल्ड पहुंचा जहां उन्हें नम आंखों के साथ अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग उमड़े। कैबिनेट मंत्री धन […]

RTI से खुलासा, सैन्यधाम निर्माण में चल रहा कमीशनखोरी का खेल, सीबीआई, पीएमओ से शिकायत

DEHRADUN: उत्तराखंड में बहुचर्चित सैन्यधाम का निर्माणलगातार सवालों के घेरे में है। निर्माण को लेकर अनियमितताओं और बेवजह देरी पर पहले ही सवाल उठ रहे हैं। अब इसके टेंडर में भी गोलमाल के आरोप लग रहे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने खुलासा किया है कि सैन्य धाम में टेंडर से लेकर निर्माण कार्यों […]

मानसून का कहर: भरभराकर नदी में समाई दुकानें, घर पर मलबा गिरने से मां-बेटी की मौत, गंगोत्री में आश्रम में घुसा मलबा

UTTARKASHI/TEHRI/CHAMOLI: मानसूनी बारिश पहाड़ों में आफत बनकर बरस रही है। टिहरी के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बाल गंगा और धर्मगंगा ने भारी तबाही मचाई है। क्षेत्र के तोली गांव में भूस्खलन से मां-बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई है। उधर उत्तरकाशी में भागीरथी और यमुना उफान पर हैं। उफनाती नदी ने गंगोत्री धाम […]

छात्रा को महिला टीचर से हुआ इकतरफा प्यार, नहीं बनी बात तो उठाया ये बड़ा कदम

BAJPUR:  ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां की एक छात्रा को अपनी महिला टीचर से इकतरफा प्यार हो गया। लेकिन टीचर ने जब इस बात का विरोध किया और एग्जाम में कम नंबर दिए तो छात्रा ने बदला लेने के लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से टीचर की अश्लील फोटो […]

महिलाओं को मुख्यमंत्री ने दिया रक्षाबंधन का तोहफा, महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए कई घोषणाएं

DEHRADUN:  ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के तहत देहरादून में रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेहतर काम कर रही महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाया और स्वयं सहायता समूहों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री […]

जम्मू कश्मीर: दो अलग अलग मुठभेड़ों में सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

DEHRADUN:   जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले दो महीनों से लगातार हमले झेल रही सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम को गुरुवार को सफलता हाथ लगी जब दो अलग अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकियों को मार गिराया। कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में बुधवार शाम को आतंकियों की घुसपैठ का इनपुट […]