उत्तराखंड खबर

3519 Videos

केदारनाथ मार्ग पर पशुओं से हो रहा अन्याय, अब तक करीब 100 घोड़े खच्चरों की मौत, मंदाकिनी में फेंके जा रहे पशुओं के शव

Rudraprayag: चारधाम यात्रा चरम पर है। केदारनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन इसके बीच ऐसी तस्वीरें आई हैं, जिनसे मानवीयता पर सवाल उठते हैं। दरअसल केदारनाथ मार्ग पर यात्रियों को ढो रहे घोड़े खच्चरों की उचित देखभाल नहीं हो रही है, जिससे अभी तक करीब 100 पशु दम तोड़ […]

हरिद्वार में गैंगवार! हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर ताबड़तोड़ फायरिंग

HARIDWAR: हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पेशी पर लाए गए कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी पर अज्ञात हमालावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में विनय त्यागी को दो गोलियां लगी हैं, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। विनय त्यागी कुख्यात अपराधी सुनील राठी का गुर्गा है। […]

क्या है सेना में भर्ती का नया सिस्टम अग्निपथ योजना, जानिए क्या फायदा मिलेगा अग्निवीरों को

 Dialogue Desk: सेना में भर्ती होने का ट्रेंड अब बदल जाएगा। केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती के नए सिस्टम की घोषणा कर दी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ भर्ती योजना का ऐलान किया है। हालांकि इस नए अग्निपथ सिस्टम से हजारों युवाओं की उम्मीदो को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड […]

अंकिता भंडारी केस: गोदियाल का आरोप, बिना जज की निगरानी में CBI  जांच को भटका रही है सरकार, VIP के खिलाफ दर्ज हुई FIR

DEHRADUN: अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद भी मामले में नए मोड़ आ रहे हैं। कांग्रेस ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बिना सिटिंग जज की निगरानी के सीबीआई जांच से सरकार मामले को उलझाना चाहती है। वहीं इस मामले में तथाकथिक वीआईपी के खिलाफ देहरादून में […]

सिरोबगड़ में 5 दिन में 8 बार भूस्खलन, मार्ग बंद, कार पर गिरा पत्थर, शपथ लेने जा रहे प्रधान की मौत

 Rudraprayag/Tehri: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। बार बार मार्ग अवरुद्ध होने से यह सिरदर्द बन गया है। पिछले 5 दिनों में यह मार्ग 8 बार बंद हुआ है। पुलिस की टीम मार्ग खुलवाने मे जुटी है। छोटे वाहनों को पौड़ी चुंगी से खिर्सू-खांकरा से रुद्रप्रयाग के लिए […]

पद्मभूषण बनेंगे भगत दा, क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 131 हस्तियों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार

New Delhi: भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। 131 पद्म पुरस्कारों की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री की घोषणा की गई है। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा, जबकि उत्तराखंड के पूर्व सीएम […]

पहाड़ के 500 साल पुराने ऐतिहासिक नौले पर गया केंद्र सरकार का ध्यान, राष्ट्रीय महत्व का प्राचीन स्मारक घोषित

ALMORA: उत्तराखंड के लिए उत्साहजनक खबर है। अल्मोड़ा में स्यूनराकोट के 500 साल पुराने प्राचीन नौले को भारत सरकार ने राष्ट्रीय महत्व का प्राचीन स्मारक घोषित किया है। कत्यूरकालीन सभ्यता एवं संस्कृति का गवाह यह नौला कुमाऊं (500 Years old syunarkot naula declared national monument) की प्राचीन स्थापत्य कला और जल संस्कृति का अद्‌भुत का […]

मोहम्मद दीपक को बुजुर्ग दुकानदार का साथ देना पड़ा भारी, कभी 150 लोगों से गुलजार था जिम अब सूना सूना

KOTDWAR:  कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार का पक्ष लेना और बजरंग दल से भिड़ना जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ ‘मोहम्मद दीपक’ के लिए भारी पड़ता नजर आ रहा है। इस विवाद के बाद उन्हें गंभीर आर्थिक नुकसान और सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर उनके व्यवसाय पर पड़ा है। दीपक […]

VPDO Paper Leak केस में हाकम सिंह का करीबी गिरफ्तार , STF ने मामले में की 19वीं गिरफ्तारी

Uttarkashi: UKSSSC Paper Leak Case एसटीएफ ने इस केस के मास्टरमाइंड हाकम सिंह रावत और शिक्षक तनुज के करीबी अंकित रमोला को उत्तरकाशी से गिरफ्तार किया है VPDO Paper Leak केस में यह 19वीं गिरफ्तारी है। आरोपी अंकित रमोला को एसटीएफ ने नौगांव कल रात ही हिरासत में ले लिया था, लंबी पूछताछ के बाद […]

नयार वैली फेस्टिवल में मुख्यमंत्री ने दिया संदेश, पर्यटन, रोजगार और विकास को मिलेगी नई गति

SATPULI, PAURI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के बिलखेत में आयोजित नयार वैली फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही नयार घाटी की पर्यटन, संस्कृति एवं साहसिक गतिविधियों की अपार संभावनाओं को नई पहचान मिलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री […]

भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं की हुंकार, भर्ती घोटालों की CBI जांच की मांग को लेकर सचिवालय कूच

DEHRADUN: उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद के खिलाफ प्रदेश की युवाशक्ति ने आज हुंकार भरी। बेरोजगार संघ के नेतृत्व में हजारों युवाओं ने परेड ग्राउंड से सचिवालय तक कूच किया। (Yuva akrosh rally of youth against corruption in recruitments) युवाओं ने यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले समेत तमाम भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच […]

घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 युवतियों को किया गया रेस्क्यू

DEHRADUN: देहरादून पुलिस ने बिंदाल इलाके में एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन पीड़िताओं का रेस्क्यू भी किया है, जिसने जबरदस्ती देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला है, […]