उत्तराखंड खबर

3192 Videos

महंगाई का झटका: उत्तराखंड में 7 फीसदी तक बढ़ गई बिजली की दरें, जानिए अब कितनी होगी प्रति यूनिट दर

DEHRADUN:  उत्तराखंड में  विद्युत उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में करीब सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने यूपीसीएल और पिटकुल द्वारा वार्षिक टैरिफ में प्रस्तावित बढ़ोतरी के सापेक्ष 6.92% की वृद्धि करने का निर्णय लिया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयोग […]

बीजेपी विधायक और दर्जाधारी मंत्री में खिंची तलवार, विधायक का आरोप मंत्री बनाने के लिए मांगे 30 लाख

ALMORA:  उत्तराखंड में  लोकसभा चुनाव निपटते ही भाजपा के नेताओं का अंदरूनी कलह और भीतरघात खुलकर सामने आया है। अल्मोड़ा के रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल और दर्जाधारी मंत्री कैलाश पंत में तलवारें खिंच गई हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए हाईकमान से कार्रवाई की मांग की […]

चारधाम यात्रा की तरह मानसखंड यात्रा का आगाज,  कैंची धाम पहुंचे महाराष्ट्र के 152 श्रद्दालु, कुमाऊं के मंदिरों के दर्शन करेंगे

Nainital:  उत्तराकंड सरकार के मानसखंड मंदिर माला मिश को पंख लगने शुरू हो गए हैं। चारधाम यात्रा की तर्ज पर पर्यटन विभाग ने आईआरसीटी के साथ मिलकर मानसखंड यात्रा का आगाज कर दिया है। इसी के तहत महाराष्ट्र के 152 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से टनकपुर पहुंचे और यहां से कैंची धाम के दर्शन को पहुंचे। […]

जम्मू कश्मीर में तैनात चमोली के जवान कीरत सिंह शहीद, सेना अस्पताल में हुआ आकस्मिक निधन 

CHAMOLI: चमोली जिले के चिरखून गांव से दुखद खबर है। 20 गढ़वाल राइफल में तैनात यहां का जवान कीरत सिंह देशसेवा में बलिदान हो गया। बीमारी की वजह से दिल्ली के सेना अस्पताल में कीरत सिहं का निधन हुआ। बुधवार को गांव के पैतृक घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कीरत सिंह जम्मू कश्मीर […]

खेत में पानी छोड़ने का किया विरोध तो दबंगों ने खेला खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या

ROORKEE:  हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में खेत में पानी छोड़ने का विवाद खूनी खेल पर उतर आया। दबंगों ने एक किसान केखेत में पानी छोड़ दिया जिससे उसकी फसल खराब हो गई। विरोध करने पर दबंगों ने पहले तो किसान से मारपीट की और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अब आरोपियों […]

पौड़ी में हैरान करने वाला मामला, मेहंदी की रस्म के बाद दुल्हन हुई अचानक गायब, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

PAURI: पौड़ी जनपद के एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन हाथों पर मेंहदी लगाकर सजी थी। घरवालों को बारात के आने का इंतजार था। लेकिन तभी फिल्मी स्टाइल में ड्रामा शुरू हुआ और दुल्हन अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसे आसपास ढूंढा,  लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल […]

सीएम के निर्देशों के बाद भी नहीं रुक रही वनाग्नि की घटनाएं, पिछले 24 घंटे में 52 जगह लगी आग, लाखों की वन संपदा खाक

DEHRADUN/NAINITAL:  उत्तराखंड में जंगलों में आग लगने की घटनाओं में अचानक तेजी से बढ़ोतरी हुई है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि की घटनाएं रोकने के लिए नोडल अफसर तैनात करने और ठोस एक्शन लेने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके सोमवार के दिन प्रदेशभर में 52 से ज्यादा वनाग्नि की घटनाएं […]

उत्तराखंड में 57.24 फीसदी पहुंचा मतदान का आंकड़ा, हरिद्वार रहा सबसे आगे

DEHRADUN: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को हुए मतदान के अंतिम आंकडे आ गए हैं। अब वोटिंग का आंकडा 57 फीसदी पार कर गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में 19 अप्रैल, 2024 को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूर्ण करायी गयी एवं इस दौरान प्रदेशभर में […]

पहाड़ के पुरातत्वविद डॉ कठोच को राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रदान किया पद्मश्री सम्मान, पुरातत्व में रहा है बड़ा योगदान

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने   उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ यशवंत कठोच को पद्मश्री से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति डॉ कठोच को पद्मश्री से नवाजा।  डॉ यशवंत कठोच को भारतीय संस्कृति, इतिहास, पुरात्व शोध के कार्यों के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। पौड़ी जिले के रहने वाले […]

पिथौरागढ़ से सुबह सुबह आई दुखद खबर, बरात से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत, 4 घायल

PITHORAGARH: पिथौरागढ़ जिले के चंडाक क्षेत्र में बीती रात बारात से लौट रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में आठ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि इनमें से चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती […]

वनाग्नि पर सीएम धामी ने अहम बैठक,  स्थानीय स्तर पर नोडल अफसर तैनात करने के निर्देश

DEHRADUN:  उत्तराखंड में गर्मियां शुरू होते ही जंगलों का धधकना शुरू हो चुका है। जंगलों को आग बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता बन गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को तमाम विभागों से जुड़े अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और अधिकारियों को वनाग्नि रोकने के लिए दिशा निर्देश दिए। सीएम धामी ने […]

लोकसभा चुनाव:  मतदान से क्यों पीछे रहा उत्तराखंड का वोटर, जानिए तीन बड़े कारण

DEHRADUN:  लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में लोकसभा चुनाव का मत-प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले कम रहा। राज्य में 55.89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान के ये आंकड़े […]