उत्तराखंड खबर

3192 Videos

पौड़ी, चंपावत में मलबे की चपेट में आने से 4 की मौत, सीएम ले रहे पल पल की अपडेट, कई मार्ग बाधित

डायलॉग डेस्क:   उत्तराखंड में रविवार से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन से प्रदेश के कई हिस्सों में मार्ग बाधित होने से आवागमन ठप है। पौड़ी में मलबे की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है जबकि चंपावत में भी भूस्खलन के कारण एक महिला की मौत […]

सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देगा उत्तराखंड, आरक्षण नियमावली जारी, ये छूट भी मिलेगी

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक और वायदे को पूरा करते हुए, सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को विभिन्न विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को कार्मिक एवं सर्तकता विभाग की ओर से विधिवित तौर पर उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में समूह ग के […]

दून पुलिस को बड़ी सफलता, किडनी रैकेट का वांटेड आरोपी असम से गिरफ्तार

देहरादून पुलिस को लाल तप्पड़ किडनी कांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस केस के 20 हजार के ईनामी वांटेड आरोपी अक्षय राउत को गुवाहटी से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे वक्त से असम में अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था जिसकी ढूंढ़खोज लगातार (doon police arrested akshay raut from Guwahati […]

लखवाड़-व्यासी, त्यूणी-प्लासू परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा 3 गुना मुआवजा, शासनादेश जारी

DEHRADUN:  त्यूणी प्लासू जल विद्युत परियोजना, आराकोट त्यूणी जल परियोजना, कटापत्थर  बैराज तथा लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं हितों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन द्वारा अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। इस अनुमोदन के अनुसार अब प्रभावितों को नैनबाग टिहरी प्रभावितों की तर्ज पर भूमि […]

प्रेशर पॉलिटिक्स या डैमेज कंट्रोल? क्या हरक को मना लिया गया? BJP का दावा नहीं हुआ हरक का इस्तीफा

देहरादून: शुक्रवार रात कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफे की खबरों से धमाका मचा रहा। लेकिन सुबह होते होते भाजपा की तरसे कहा गया कि हरक का इस्तीफा (Harak Singh Rawat Resignation speculations)नहीं हुआ है और उन्हें मना लिया गया है। कोटद्वार मेडिकल कॉलेज को लेकर उठे इस पूरे प्रकरण में अभी हरक की […]

2 अक्टूबर 1994 की वो काली रात जब  निहत्थे पहाड़ियों पर बरपा खाकी का कहर, 7 आंदोलनकारी हुए शहीद, रामपुर तिराहा कांड के 31 साल

DEHRADUN:   देश भर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जा रही है। लेकिन, उत्तराखंड में 2 अक्टूबर का दिन एक काले दिन के रूप में याद किया जाता है। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान 1994 में 1 और 2 अक्टूबर की रात […]

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडियों को वापस लाने की कवायद तेज, यूक्रेन पर रूस के हमले से बढ़ी चिंताएं

DEHRADUN: यूक्रेन पर रूस के हमलों के बाद वहा फंसे भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। लेकिन यूक्रेन से बेहद सीमित संख्या में फ्लाइट होने के चलते हजारों भारतीयों को वापस लाने में कई दिन लग सकते हैं। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने भी यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडियों को वापस लाने […]

सूचना महानिदेशक ने छवि धूमिल करने के आरोप में दर्ज कराई शिकायत, दोषियों पर सख्त एक्शन की मांग

DEHRADUN:  सूचना महानिदेशक उत्तराखंड बंशीधर तिवारी ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया में हो रहे भ्रामक और अनर्गल आरोपों को लेकर एसएसपी देहरादून को शिकायत दर्ज कराई है। तिवारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर जानबूझकर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। डीजी सूचना ने साजिश के पुख्ता डिजिटल सबूत भी पुलिस को […]

पांचवी विधानसभा का पहला सत्र शुरू, राज्यपाल ने सदन में रखा सरकार का विजन, विपक्ष ने महंगाई पर दिखाए कड़े तेवर

Dehradun: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। इस मौके पर किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। राज्यपाल के अभिभाषण के बीच विपक्ष ने महंगाई के विरोध में बैनर दिखाए। आज शाम […]

गैरसैंण में रजत जयंती समारोह: सीएम धामी ने दी करोड़ों की सौगात, उत्तराखंड शहीदों को दी श्रद्धांजलि

GAIRSAIN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री […]

सावधान: पहाड़ों के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं रोहिंग्या, मैदानों से पहाड़ों में हो रही अवैध घुसपैठ, विशेष सत्यापन अभियान जारी

Desk Report: उत्तराखंड के तराई के क्षेत्रों में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या औऱ बांग्लादेशी घुसपैठिए अब पहाड़ों के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो तराई के रास्ते ये रोहिंग्या धीरे धीरे पहाड़ी जिलों में पैंठ जमा चुके हैं। खासतौर से कुमाऊं मंडल में रोहिंग्याओं की घुसपैठ बड़ी चिंता […]

भारत के 61% क्षेत्र में भूकंप का खतरा, उत्तराखंड समेत हिमालयी क्षेत्र में कई गुना बढ़ी भूकंप से तबाही की आशंका

DEHRADUN: आपदा के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड और अन्य हिमालयी राज्यों के लिए एक चिंताजनक खबर है। शुक्रवार को भारत का एक नया सिस्मिक जोनेशन मैप जारी किया गया है, जिसकी कुछ तस्वीरें आपको भी डरा सकती हैं। इस मैप में देश के 61 फीसदी क्षेत्र को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील बताया गया है। […]