उत्तराखंड खबर

3392 Videos

स्पीकर रितु खंडूड़ी ने रदद् की थी विधानसभा की 250 तदर्थ नियुक्तियां, हाईकोर्ट ने फैसले पर लगाई रोक

Nainital: उत्तराखंड विधानसभा में हुईं तदर्थ नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर नैनीताल हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।  2012 से 2021 के बीच हुई बैकडोर भर्तियों की जांच के लिए विधानसभा स्पीकर रितु खंडूड़ी ने जांच समिति का गठन किया था। जिसकी सिफारिश पर कुल 250 भर्तियों को रद्द कर दिया गया था। […]

51 कुंतल फूलों से केदारनाथ धाम का अद्भुत श्रृंगार, बाबा की डोली पहुंची अपने धाम,  कल खुलेंगे कपाट

KEDARNATH:  द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए कल खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने से पहले केदारनाथ मंदिर को रंग बिरंगे 51 कुंतल फूलों से सजाया गया है। इस बीच बाबा केदार की पंचमुखी विग्रह डोली भी अपने धाम पहुंचचुकी है। बुधवार को सुबह 8 बजे विधि विधान के साथ […]

पौड़ी: सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, बाल बाल बचा बड़ा हादसा

Kotdwar: उत्त्तराखण्ड में बस हादसे से दर्जनों जिंदगियां बाल बाल बच गई। पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में कोटद्वार जा रही बस चपरेट और पिपलचौड़ के बीच अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे करीब बस संख्या UK12PB0104 तेज रफ्तार से कोटद्वार की ओर जा […]

हेलमेट पहने  लोहे के पुल पर झूलकर युवक ने की खुदकुशी, सवालों के घेरे में पुलिस,SHO लाइन हाजिर

SATPULI (PAURI): उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सतपुली क्षेत्र में रैतपुर भिताड़ा पुल के नीचे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। माना जा रहा है कि युवक ने पुल से लटककर खुदकुशी की है। युवक ने पुलिस परगंभीर आरोप लगाए हैं, हालांकि एसएसपी पौड़ी ने […]

किरन नेगी के हत्यारों को बरी करने के खिलाफ पुनर्विचार याचिका को दिल्ली के LG ने  दी मंजूरी, परिजनों में जगी इंसाफ की उम्मीद

  DELHI: पहाड़ की निर्भया किरन नेगी को इंसाफ दिलाने के सामूहिक प्रयास रंग लाते दिख रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सुप्रीम कोर्ट में अदालत के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दायर करने को मंजूरी दे दी है। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी किरन के माता पिता […]

हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ जनरल खंडूड़ी को दी गई अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

HARIDWAR:  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ, माहौल गमगीन […]

Ankita Bhandari Case: आरोपियों ने नार्को टेस्ट के लिए मांगा 10 दिन का समय, केस कमजोर करने के लिए पैंतरेबाजी

KOTDWAR: अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों आरोपियों का नार्को टेस्ट कब होगा इस पर अभी फैसला नहीं हो पाया है। इस बीच आरोपियों ने पैंतरेबाजी शुरू कर दी है। आरोपियों की तरफ से नार्को टेस्ट के लिए 10 दिन का समय मांगा गया है। अंकिता केस में 23 दिसंबर तक चार्जशीट दायर होनी है, ऐसे […]

खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा-पौड़ी दौरा रद्द,  वीडियो संबोधन में कहा, फिर आऊंगा

ALMORA/PAURI:  कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बहुचर्चित अल्मोड़ा और पौड़ी दौरा खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। राहुल गांधी तय समय पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण वहां से उनका हेलिकॉप्टर नहीं उड़ पाया। दौरा रद्द होने से उत्साहित कांग्रेसियों को मायूस होना पड़ा। इस वजह से […]

सरकारी नौकरी के नाम पर युवाओं से धोखाधड़ी, स्पेशल 26 की तर्ज पर देते थे सरकारी नौकरियों के फर्जी नियुक्ति पत्र, 4 अरेस्ट

HARIDWAR: आपने फिल्म स्पेशल-26 तो देखी होगी। फिल्म में दिखाया गया था किस तरह फेक सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों का स्वांग रचा जाता था और लूट को अंजाम दिया जाता था। किसी को शक न हो इसलिए हुलिया और हालात भी एकदम सरकारी अफसरों जैसा बनाया जाता था। ठीक इसी तर्ज पर उत्तराखंड के […]

केदारनाथ धाम को कचरा मुक्त करने की अनोखी मुहिम #CarryMeBack, मंदिर से वापस जाओ, दो किलो कचरा ले जाओ

KEDARNATH: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पूरे शवाब पर है। केदारनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ रही है। और इसी के साथ बढ़ रही है एक गंभीर चुनौती…कचरे की। वो कचरा जो लाखों यात्री अपने साथ प्लास्टिक की बोतलें, पैकेज्ड फूड के रैपर, डिस्पोजेबल कप के रूप में लेकर पहाड़ों तक […]

पटवारी भर्ती पेपर लीक मामला: UKPSC कर्मचारी ने पत्नी के साथ ₹ 22.5 लाख में लीक किया पेपर,  4 आरोपी गिरफ्तार

DEHRADUN/HARIDWAR: पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने से युवाओं में निराशा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में धांधली की शिकायतों के बाद परीक्षाओं को कराने का जिम्मा उत्तराखंड लोकसेवा आयोग को सौंपा गया था। दावे किए गए थे कि अब परीक्षाएं साफ सुथरी और पारदर्शी होंगी, लेकिन लगता है यहां भी किसी हाकम सिंह गैंग […]

रिटायर शिक्षक भी निकला पेपर लीक का खिलाड़ी, SIT ने किया गिरफ्तार, 2 लाख का कैश बरामद

HARIDWAR:  उत्तराखंड लोकसेवा आयोग पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले के आरोपियों की धरपकड़ जारी है। एसआईटी ने मामले में एक रिटायर्ड शिक्षक अभय राम को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 2 लसाख रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। इस मामले में यह 12वीं गिरफ्तारी है। एसएसपी अजय सिंह के कुशल […]