रुद्रप्रयाग358 Videos

खत्म हुआ नगरासू गुरुद्वारा विवाद, तीन दिन बाद निहंग सिख वापस पंजाब रवाना

RUDRAPRAYAG:  रुद्रप्रयाग के  नगरासू स्थित गुरुद्वारे की चौथी मंजिल और छत पर पिछले तीन दिनों से डटे चार निहंग सिख आखिरकार प्रशासन और पुलिस के साथ लंबी वार्ता के बाद नीचे उतर आए। इसके साथ ही कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया। विवाद खत्म होने के बाद ये निहंग सिख वापस […]

खत्म होगा भक्तों का इंतजार, इस दिन से कर सकेंगे बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन

KEDARNATH: विश्वप्रसिद्ध  बाबा केदारनाथ धाम के द्वार भक्तों के लिए 25 अप्रैल को खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर केदारानाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे। आज महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि […]

खुल गए बदरी विशाल के कपाट, यमुनोत्री में भारी भीड़ से हालात बेकाबू, पुलिस को करनी पड़ी अपील आज यात्रा स्थगित करें

CHAMOLI/UTTARKASHI:  भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही चारों धामों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। उधर राज्यपाल ले.ज. (रि.) गुरमीत सिंह ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन करके प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है। हालांकि सरकार ने ये कहा था कि […]

खुल गए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, बम बम भोले के जयकारों से गूंजी केदारघाटी

Kedarnath: देश दुनिया के करोड़ों शिवभक्तों का इंतजार आखिर खत्म हो गया। हिमालय स्थित एकादश ज्योतिर्लिंग भगवान श्री केदारनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आज विधि विधान के साथ खुल गए हैं। कपाट खुलते ही सर्द मौसम के बावजूद बाबा के दर्शनों को भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 […]

खुल गए भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

BADRINATH: भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट आज सुबह छह बजे रवि पुष्य लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही धाम जय बदरी विशाल के जयकारों की गूंज से गूंज उठा। इस दौरान हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा हुई। धाम के कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी […]

गजब: मंत्री महाराज को प्रचार के लिए जाना था BJP दफ्तर, पहुंच गए कांग्रेस कार्यालय, कांग्रेसियों के स्वागत के बाद पता चला तो दबे पांव निकले  

RUDRAPRAYAG: सियासी गफलत में कई बार दिलचस्प वाकये हो जाते हैं। केदारनाथ उपचुनाव के दौरान भी मंगलवार को ऐसा ही अनोखा नजारा दिखा। जब उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज चुनाव प्रचार के लिए केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रचार में पहुंचे थे। लेकिन सतपाल महाराज भाजपा कार्यालय जाने के […]

गणेश गोदियाल को आयकर ने भेजे 3 नोटिस, गोदियाल ने कहा भाजपा पर दिख रही हार की बौखलाहट

DEHRADUN: गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल को आयकर विभाग ने 32 नोटिस भेजे हैं। गोदियाल ने इस बात की जानकारी खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। गोदियाल को आय़कर ने 22 मार्च को महाराष्ट्र के ठाणे स्थित कार्यालय में बुलाया है। नोटिस मिलने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गणेश गोदियाल ने कहा […]

गर्मी के साथ साथ आम आदमी को सताएगी महंगी बिजली, उत्तराखंड में इतने बढ़ गए बिजली के दाम

DEHRADUN:   उत्तराखंड के विद्युत उपभोक्ताओं पर गर्मी के साथ साथ महंगे बिल की मार पड़ने वाली है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने घऱेलू और कमर्शियल कनेक्शन के लिए बिजली की प्रति यूनिट दरों में 5.62 फीसदी तक इजाफा किया है। इससे प्रदेश के करीब 27 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगेगा। राहत की […]

गुरुवार को उत्तराखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, देहरादून में लेंगे हाई लेवल मीटिंग

DEHRADUN:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी उच्चस्तरीय बैठक भी करेंगे। बता दें कि उत्तराखंड में इस बार मानसून ने कहर बरपाया है। थराली, धराली, बसुकेदार, पौड़ी, बागेश्वर में अतिवृष्टि और बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जगह […]

गुलदार की खाल के साथ चमोली के दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए कमाने का था लालच

RUDRAPRAYAG: रुद्रप्रयाग पुलिस ने जोशीमठ और पीपलकोटी के दो लड़कों को गुलदार की खाल के साथ गिरप्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से बरामद खाल को वन विभाग ने संरक्षित वन्य जीव की खाल के रूप में पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं बॉडर चेकिंग अभियान […]

गौरीकुंड के पास भूस्खलन से केदारनाथ मार्ग बंद,  यात्रा रोकी गई, रुमसी गांव में बादल फटने से बड़ा नुकसान

RUDRAPRAYAG:  उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग के गौरीकुण्ड में पहाड़ी दरकने से मलबा-पत्थर आने पर पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित‌ हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग के खुलने तक यात्रियों की आवाजाही पूर्ण रूप से  बन्द कर दी गई है। रुद्रप्रयाग जिले में बीती रात […]

गौरीकुंड भूस्खलन में लापता लोगों का आंकड़ा बढ़कर 19 हुआ, अब तक 4 शव बरामद

Gaurikund: गौरीकुंड हादसे में लापता लोगों का आंकड़ा बढ़कर 19 हो गया है। इस बीच सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। बचाव टीमों ने 4 शव भी बरामद कर लिए हैं। 15 लोगों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड के डाट पुलिया में रात करीब […]