पिथौरागढ़170 Videos

सियाचिन में फर्ज निभाते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के दीपक कुमार जेठी, परिजनो का रो रो कर बुरा हाल

PITHORAGARH:  उत्तराखंड के लिए बुरी खबर है। पिथौरागढ़ के अस्कोट निवासी भारतीय सेना के जवान दीपक कुमार सिंह शहीद हो गए हैं। वो सियाचिन में तैनात थे, पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने के कारण आरआर अस्पताल दिल्ली में भर्ती थे।  लेकिन पूरी कोशिश के बाद भी डॉक्टर दीपक कुमार को नहीं बचा पाए। रविवार को ही […]

NH-134 और NH-09 पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की मरम्मत के लिए ₹461 करोड़ की स्वीकृति

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत कार्यों के लिए ₹461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्र सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला […]

कांग्रेस में वार-पलटवार का दौर, हरीश धामी ने कहा, हरक फिर दे सकते हैं धोखा, हरदा के सम्मान में इस्तीफा दे देना चाहिए

DEHRADUN: पूर्व सीएम हरीश रावत ने राजनीतिक रूप से अर्जित अवकाश की बात क्या कही, 10 साल बाद सत्ता में वापसी की राह देख रही कांग्रेस में घमासान खुलकर सामने आ रहा है। पिछले हफ्ते में दिल्ली में 6 बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की खुशी, देहरादून आते ही बयानों और खेमेबाजी में […]

एवलांच की चपेट में आने से सिक्किम में शहीद हुए पिथौरागढ़ निवासी लांसनायक विकास, परिवार में मचा कोहराम

PITHORAGARH:  उत्तराखंड के लिए सिक्किम से दुखद खबर है। यहां हिमस्खलन की चपेट में आकर पिथौरागढ़ के जवान विकास कुमार शहीद हो गए जिससे परिवार में शोक की लहर छा गई है। जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले गणकोट सुकोली गांव के 19 वर्षीय सैनिक विकास कुमार सिक्किम में ड्यूटी पर थे। 19 कुमाऊं रेजिमेंट में […]

CM धामी ने की देहरादून–पिथौरागढ़ के बीच 42 सीटर विमान सेवा की शुरुआत, एक घंटे में तय होगी दूरी

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 42 सीटर विमान सेवा शुरु होने से पिथौरागढ़ – देहरादून का सफर एक घंटे में पूरा हो […]

उत्तराखंड के तीन जिलों में एवलांच का अलर्ट,  सतर्कतता बरतने की सलाह

DEHRADUN:  अचानक बदली मौसम की करवट से एक बार फिर ठंड लौट गई है। शुक्रवार को दिनभर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश कादौर जारी रहा। ऊंची चोटियों पर खूब बर्फबारी हुई है। ये दौर कल भी जारी रह सकता है लिहाजा तीन जिलों में एवलांच और जबरदस्त बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। […]

UPSC Results 2026: पिथौरागढ़ के आदित्य ने बिना कोचिंग के हासिल की 189वीं रैंक, हरिद्वार के तुषार की 212वीं रैंक

DEHRADUN:  संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में उत्तराखंड के युवाओं ने भी अपनी प्रतिभा कालोहा मनवाया है। पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक और हरिद्वार के तुषार ने अच्छी रैंक के साथ परीक्षा पास करके मपुकाम पाया है। पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक […]

बेकाबू हुआ क्राइम ग्राफ तो अजय समेत कई कप्तानों पर गिरी गाज,  20 पुलिस अधिकारियों के तबादले

DEHRADUN:  उत्तराखंड में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। सीएम के निर्देश पर पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। हरिद्वार, देहरादून और ऊधम सिंह नगर के कप्तान बदले गए हैं। कुल मिलाकर 20 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। […]

उत्तराखंड ने पर्वतारोहण के लिए खोली 83 चोटियां, फीस में भी दी बड़ी राहत, साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

DEHRADUN:  आम बजट में माउंटेन ट्रेल्स विकसित किए जाने की घोषणा के बाद उत्तराखंड ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने वन विभाग के समन्वय से गढ़वाल और कुमाऊं हिमालय क्षेत्र की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण अभियानों […]

पिथौरागढ़: चाकबोरा मार्ग पर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,  दो महिलाओं की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

PITHORAGARH:  पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र में बुधवार को बड़ा हादसा ह गया। यहां चाकबोरा मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें देवरानी-जेठानी की मौके पर मौत हो गई जबकि, कार चालक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, हादसा बेरीनाग तहसील से 25 किलोमीटर दूर चाकबोरा मोटर मार्ग […]

चंपावत: मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात में आई बोलेरो खाई में गिरी, मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत, 5 घायल

CHAMPAWAT:  चंवापत जिले के लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बागधार के पास शादी से लौट रहा वाहन खाई में गिर गया। बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में मां बेटे समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका लोहाघाट अस्पताल में इलाज चल रहा है। […]

मन की बात कार्यक्रम में बोले PM मोदी, उत्तराखंड विंटर टूरिज्म का बेस्ट डेस्टिनेशन, होमस्टे, डेस्टिनेशन वेडिंग को भी सराहा

‌Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पर्यटन के एक बार फिर से बड़े ब्रांड एम्बेसडर साबित हुए हैं। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने राज्य में विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों, वेडिंग डेस्टिनेशन की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए, देशवासियों से सर्दियों में हिमालय की वादियों का अनुभव लेने की अपील की है। […]