पर्यटन459 Videos

मानसखंड मंदिर माला: 16 मंदिरों के कायाकल्प की कवायद तेज, सीएम धामी के निर्देश समय रहते पूरे करें काम

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मानसखंड मंदिर माला के पहले चरण में 16 मन्दिरों को चयनित किया गया है जिनका भव्यता और सुविधाओं के लिहाज से विकास किया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मंदिरों के मार्गों में आवागमन की […]

मानसिक रूप से परेशान महिला नैनी झील में कूदी, पर्यटकों, नाव चालक ने बचाई जान

NAINITAL : नैनीताल के पाषाण देवी मंदिर के पास महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में नैनी झील में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां नौकायन कर रहे पर्यटकों और नाव चालक ने बिना समय गंवाए महिला को झील से सुरक्षित निकाला और अस्पताल पहुंचाया। महिला का फिलहाल बीडी पांडे अस्पताल में उपचार चल रहा है। […]

मानसून का कहर: भरभराकर नदी में समाई दुकानें, घर पर मलबा गिरने से मां-बेटी की मौत, गंगोत्री में आश्रम में घुसा मलबा

UTTARKASHI/TEHRI/CHAMOLI: मानसूनी बारिश पहाड़ों में आफत बनकर बरस रही है। टिहरी के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बाल गंगा और धर्मगंगा ने भारी तबाही मचाई है। क्षेत्र के तोली गांव में भूस्खलन से मां-बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई है। उधर उत्तरकाशी में भागीरथी और यमुना उफान पर हैं। उफनाती नदी ने गंगोत्री धाम […]

मानसून की मार नहीं सह सका मालन नदी पर बना पुल, चंद सेकेंड में ढहा, 50 हजार की आबादी का संपर्क कटा

KOTDWAR: उत्तराखंड में भारी बारिश से हर जगह तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कोटद्वार से मानसून के कहर की खौफनाक तस्वीर सामने आई है। यहा भाबर को जोड़ने वाला मालन नदी पर बना पुल बारिश का वेग नहीं झेल सका औऱ बीचों बीच टूट कर ढह गया। इससे करीब 50 हजार की आबादी […]

मुंबई में सीएम धामी के रोड शो में बना रिकॉर्ड, एक साथ  30 हजार 200 करोड़ रुपए के एमओयू साइन

MUMBAI: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर सीएम धामी लगातार फ्रंट फुट पर बैटिंग करते दिख रहे हैं। देश की आर्थिक राजधानी में धामी का जबरदस्त धमाल देखने को मिला। उत्तराखंड में होने वाली इन्वेस्टर समिट के लिहाज से आज मुंबई में रिकॉर्ड बना है। दरअसल, मुम्बई में सोमवार को कुल 30 हजार 200 करोड़ से […]

मुखवा-हर्षिल दौरे पर विंटर टूरिज्म को नई दिशा दे गए PM मोदी, कहा घाम तापो पर्यटन के लिए उत्तराखंड आएं

HARSHIL /UTTARAKHAND: विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वयं हर्षिल और मुखवा का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी जहां प्राकृतिक सुंदरता से मंत्रमुग्ध नजर आए, वहीं उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की भी जमकर सराहना की। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा और खूबसूरत हर्षिल से प्रधानमंत्री […]

मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बहार, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल,कुमाऊं,जौनसार के कलाकार

DEHRADUN: मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए […]

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया निरीक्षण, यात्रा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश

RISHIKESH:  चुनाव प्रचार से लौटते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। और अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ बनाने के निर्देश […]

मुख्यमंत्री ने चमोली के लिए की विभिन्न घोषणाएं, नन्दा देवी लोकजात मेला राजकीय मेला घोषित

CHAMOLI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली स्थित कुरुड़ पहुंचकर तीन दिवसीय नन्दा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने मां नंदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणा भी की। मुख्यमंत्री घोषणा में नंदानगर, […]

मौसम का रौद्र रूप जारी, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइ नंबर, लैंसडौन जा रहे पर्यटकों की कार बही 1 की मौत, 2 लापता

DEHRADUN: मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण मौसम के रेड अलर्ट का रौद्र रूप दिखना शुरू हो गया है। प्रदेश में जगह जगह भूस्खलन से सैकड़ों मार्ग बंद हो गए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री हाइवे भी मलबा आने केकारण बंद हैं। वहीं लैंसडौन घूमने आए पर्यटकों की कार खोह नदी में गिर गई […]

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 3 दिन होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

Dehradun : उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते में भारी बारिश का अलर्ट है। शनिवार को ऑरेंज अलर्ट तो अगले 3 दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार से ही राजधानी देहरादून समेत कई जनपदों में बारिश का दौर जारी है। अगले एक हफ्ते के भीतर प्रदेश के सभी हिस्सों में तेज बारिश […]

यमुना का रौद्र रूप, यमुनोत्री धाम के कार्यालय को नुकसान, 3 खच्चर बहे, बनतोली पुल बहने से मद्महेश्वर में फंसे 100 यात्री

UTTARKASHI/TEHRI: उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इस बार गढ़वाल क्षेत्र में बारिश ने तबाही मचाई है। उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री धाम और आसपास के क्षेत्र में अतिवृष्टि और भूस्खलन से यमुनोत्री धाम के परिसर को नुकसान पहुंचा है। मंदिर समिति के कार्यालय, रसोईघर को भी नुकसान पहुंचा है। यहां 3 खच्चरों और […]