राजनीति

2516 Videos

रवि बडोला हत्या कांड से जनता में आक्रोश, लोगों ने बाजार बंद कर किया चक्काजाम, प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

DEHRADUN: देहरादून के डोभाल चौक में रवि बडोला हत्याकांड को लेकर देहरादून के लोगों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने गुरुवार को देहरादून में बंद का आह्वान करते हुए चक्काजाम किया। घटना के विरोध में मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति ने दून बंद का ऐलान किया था। लोगों ने सुबह रिंग रोड को जाम […]

सीएम धामी ने की कांवड यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, पहली बार चलेगी वाटर एंबुलेंस, 5.5 करोड़ कांवड़ियों के आने की संभावना

HARIDWAR:  उत्तराखंड में 22 जुलाई से होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ मेले की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मीटिंग में कांवड़ ट्रैक,  पेयजल , सीवर और लाइट की व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। सीएम धामी […]

धन दा- पीएम की मुलाकात की तस्वीरों से सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, गर्मजोशी से हाथ मिलाया, केदारनाथ की प्रतिकृति भेंट की

NEW DELHI: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य व सहकारिता के क्षेत्र में […]

सीएम ने सचिवों को दिए निर्देश, 2 साल में सभी रिक्त पदों पर भर्तियां करें, सालभर का रोस्टर प्लान बनाएं सचिव

:   उत्तराखंड में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने सचिवों की समिति की बैठक ली। बैठक में सीएम धामी ने  सचिवों को विभागों के रिक्त पदों का अधियाचन शीघ्र आयोगों को भेजने एवं सुनिश्चित कार्ययोजना के साथ आगामी दो सालों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी एक वर्ष […]

मुख्यमंत्री ने चमोली के लिए की विभिन्न घोषणाएं, नन्दा देवी लोकजात मेला राजकीय मेला घोषित

CHAMOLI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली स्थित कुरुड़ पहुंचकर तीन दिवसीय नन्दा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने मां नंदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणा भी की। मुख्यमंत्री घोषणा में नंदानगर, […]

मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस कोर्ट करेगी 19 अक्टूबर को करेगी फैसला, कैबिनेट के पाले में गेंद

DEHRADUN:  उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विजिलेंस कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जोशी के खिलाफ सरकार से फैसला लेने को कहा है। जोशी पर मुकदमा दर्ज होगा या नहीं इसके लिए कोर्ट ने 19 अक्तूबर की तारीख तय की है। विजिलेंस कोर्ट को मामले में […]

टिहरी के एक और गांव में जगी अलख, ग्रामीणों ने लिया फैसला, अपनी जमीन नहीं बेचेंगे

TEHRI: उत्तराखंड में लगातार जोर पकड़ रही सख्त भू कानून की मांग के बीच कई गांव खुद का भू कानून लागू कर चुके हैं। स्वेच्छा से ग्रामीण बैठक कर ये तय कर रहे हैं कि गांव की जमीनों को नहीं बेचा जाएगा। इस कड़ी में टिहरी का भेनगी गांव भी जुड़ गया है। इससे पहले […]

UFDC के सीईओ बंशीधर तिवारी से अभिनेता परेश रावल ने की मुलाकात, फिल्मकारों को मिल रही रियायतों को सराहा

DEHRADUN:  देहरादून मसूरी रोड पर अनंत नारायण महादेवन निर्देशित आगामी बॉलीवुड फ़िल्म “पास्ट टेंस”  की शूटिंग चल रही है। जिसमें अभिनेता परेश रावल की मुख्य भूमिका है। इस दौरान सेट पर पहुंचे सूचना महानिदेशक और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी से परेश रावल ने मुलाकात की। फ्लाइंग स्टोंस फ़िल्म के बैनर टेल […]

रिटायर्ड टीचर को घर बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ठगे 2 लाख 57 हजार रुपए, पति पत्नी गिरफ्तार

KHATIMA:  पैसे के लालच में इंसान इतना अंधा हो चुका है कि कुछ भी करने को तैयार है। ऊधसिंह नगर के खटीमा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक यूट्यूबर पति औऱ उसकी आरटीआई एक्टिविस्ट पत्नी ने रिटायर्ड टीचर को हनी ट्रैप में फंसाया। धोखे से अश्लील वीडियो बनाई और ब्लैकमेल करके […]

गैरसैंण में सीएम धामी ने की मॉर्निंग वॉक, स्थानीय लोगों से मुलाकात, विकास कार्यों का लिया जायजा

GAIRSAIN: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पिछले दो दिनों में चहल पहल देखी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वहां पलायन आयोग की बैठक ली, भू कानून पर बैठक ली महिला उद्यमियों और स्वरोजगारियों से संवाद किया। रात्रि विश्राम के दौरान सीएम ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। गुरुवार को सुबह […]

पिथौरागढ़: आर्मी भर्ती रैली में गेट तोड़कर घुसे 20 हजार युवा, भर्ती में भगदड़, दो युवक घायल

PITHORAGARH: पिथौरागढ़ में चल रही टेरिटोरियल भर्ती रैली विवादों में है। एक तो भर्ती के लिए हजारों युवाओं का हुजूम उमडा है, युवा जान जोखिम में डालकर पिथौरागढ़ पहुंच रहे हैं। बुधवार को एक साथ करीब 20 हजार युवा गेट तोड़कर भर्ती स्थल में घुस गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जब लाठियां फटकारी […]

आवास नीति में बड़ा बदलाव,  बिजली के बिल में 50 फीसदी छूट, जानिए धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में मंत्रीमंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। कैबिनेट बैठक करीब तीन घंटे तक चली जिसमें 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने बिजली के बिल में सब्सिडी देने का फैसला लिया है, साथ ही आवास योजना के प्रावधानों में भी बदलाव को मंजूरी दी है। […]