देश-विदेश

2738 Videos

पौड़ी के आपदाग्रस्त बांकुड़ा और सैंजी गांवों में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पीड़ितों के आंसू पोंछे, 5 मजदूर अभी भी लापता

PAURI GARHWAL:  धराली आपदा के रेस्क्यू ऑपरेशन की सघन निगरानी के बाद प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे पौड़ी जनपद के ग्रामीणों के आंसू पोंछने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मैदान में उतरे। सीएम धामी ने पौड़ी के थलीसैंण और पाबौ ब्लॉक में सैंजी, बांकुड़ा, बुरांसी गांवों में आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर […]

पौड़ी के युवक को साइबर ठग ने वीडियो कॉलिंग से ब्लैकमेल करके ठगे 4.20 लाख रुपए, जयपुर से गिरफ्तार

PAURI:  सोशल मीडिया के जरिए फर्जी वाडियो कॉलिंग से ब्लैकमेलिंग करने का चलन बढ़ता जा रहा है। हमारी जरा सी चूक का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों की मोटी कमाई लूट रहे हैं। पौड़ी गढ़वाल में पुलिस ने ऐसे ही मामले का पर्दा पाश किया है, जहां एक युवक को अनजान शख्स ने वट्सएप के […]

पौड़ी जिला अस्पताल का हाल, टॉर्च की रोशनी में बस हादसे के घायलों का इलाज, लोगों में आक्रोश

PAURI: जिला अस्पताल पौड़ी लंबे समय से अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। रविवार को सत्यखाल मार्ग पर हुए बस हादसे के बाद एक बार फिर से अस्पताल में बदइंतजामी की पोल खुल गई। दरअसल बीते बस सड़क हादसे में घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया तो वहां बिजली ही गुल थी। जिस […]

पौड़ी डीएम का अलग अंदाज, डुंगरी गांव पहुंचकर महिलाओं के साथ की धान की कटाई, मंडाई

PAURI GARHWAL:  गुरुवार को पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया एक अलग अंदाज में नजर आई। अपनी सादगी के लिए जानी जाने वाली आईएएस स्वाति भदौरिया पौड़ी जनपद के डुंगरी गांव पहुंची। यहां उन्होंने क्रॉप कटिंग का न सिर्फ निरीक्षण किया बल्कि धान की कटाई और मंडाई में हाथ आजमाकर महिलाओं का उत्साह वर्धन भी किया। गुरुवार […]

पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

PAURI: पौड़ी देवप्रयाग हाइवे पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुंडाधार के पासएक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटक गहरी खाई में जा गिरा, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। वाहन में सवार सभी लोग एक ही […]

पौड़ी नगरपालिका चुनाव में गजब का खेल, 6 साल, 9 साल के बच्चों को बना दिया वोटर, वर्षों से वोट दे रहे लोगों के नाम गायब

PAURI:  उत्तराखंड के 100 शहरी निकायों के लिए वोटिंग गतिमान है। इस बीच पौड़ी नगर पालिका क्षेत्र में हैरानी भरा मामला सामने आया है। यहां के वार्ड नंबर 5 में वोटर लिस्ट बनाते समय घोर लापरवाही बरती गई है। आलम ये है कि 6 साल औऱ 9 साल के बच्चों के नाम वोटर लिस्ट में […]

पौड़ी निजी अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत पर आक्रोश, आक्रोशित लोगों ने की कार्रवाई की मांग

PAURI GARHWAL: पौड़ी जिला मुख्यालय में एक निजी अस्पताल उत्तरा केयर में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। गंभीर हालत में रेफर की गई प्रसूता ने जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ये मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आज शहर में जुलूस निकालकर […]

पौड़ी में आवारा कुत्तों  का आतंक, स्कूल जा रही 5 साल की बच्ची को बुरी तरह घायल किया

PAURI: पौड़ी में आवारा कुत्तों का आतंक कम नही हो रहा है। नए बस अड्डे के आसपास के लोग रोजाना आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। सोमवार को स्कूल जा रही पांच साल की बच्ची को कुत्तों ने बुरी तरह घायल कर दिया जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ल जाया गया, जहां से एम्स […]

पौड़ी में नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, कमंद गांव में 61 साल के बुजुर्ग को बनाया निवाला, लोगों में आक्रोश

PAURI GARHWAL:  पौड़ी में वन विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहां डीएफओ औऱ बड़े अधिकारी लीसा महोत्सव के जश्न से बाहर नहीं निकल पा रहे और दूसरी तरफ बाघ गुलदार के हमलों में बेगुनाह लोगों की जिंदगी जाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार शाम को जिला मुख्यालय के करीब बसे कमंद […]

पौड़ी में नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, गजल्ट गांव में 42 साल के शख्स को बनाया शिकार, दो हफ्ते में चौथी घटना, लोगों में आक्रोश

PAURI: पौड़ी जनपद मुख्यालय के आसापास के गांवों में गुलदार आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम को गुलदार के हमले में एक बच्चा घायल हो गया था, अभी लोग इस सदमें से उबरे भी नहीं थे कि गुरुवार को सुबह गुलदार ने गजल्ट गांव में 42 साल के व्यक्ति को […]

पौड़ी में नहीं रुक रहा गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में नेपाली व्यक्ति को बनाया शिकार, नैनीताल में स्कूलें बंद

PAURI: पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार, बाघ और भालू के आतंक से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। पौड़ी के इडवालस्यूं क्षेत्र में फिर एक बार गुलदार की दहशत से लोगों में खौफ पसरा है। गुरुवार सुबह ग्राम पंचायत बाड़ा में गुलदार ने नेपाली मूल के एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। बताया जा रहा […]

पौड़ी में फिर हादसा, नैनीडांडा में दिल्ली से गांव आए लोगों की कार खाई में गिरी, दो की मौत एक घायल

PAURI:  उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पौड़ी जिले में बुधवार को एक और सड़क हादसे में दो लोगों ने जान गंवा दी। जबकि कार चालक घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नैनीडांडा विकासखंड के अंतर्गत खलियोंडंडा भौन मोटर मार्ग पर ये हादसा हुआ।   ग्राम पोखार निवासी एक व्यक्ति दिल्ली […]