संपादकीय25 Videos

भारत के 61% क्षेत्र में भूकंप का खतरा, उत्तराखंड समेत हिमालयी क्षेत्र में कई गुना बढ़ी भूकंप से तबाही की आशंका

DEHRADUN: आपदा के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड और अन्य हिमालयी राज्यों के लिए एक चिंताजनक खबर है। शुक्रवार को भारत का एक नया सिस्मिक जोनेशन मैप जारी किया गया है, जिसकी कुछ तस्वीरें आपको भी डरा सकती हैं। इस मैप में देश के 61 फीसदी क्षेत्र को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील बताया गया है। […]

2 अक्टूबर 1994 की वो काली रात जब  निहत्थे पहाड़ियों पर बरपा खाकी का कहर, 7 आंदोलनकारी हुए शहीद, रामपुर तिराहा कांड के 31 साल

DEHRADUN:   देश भर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जा रही है। लेकिन, उत्तराखंड में 2 अक्टूबर का दिन एक काले दिन के रूप में याद किया जाता है। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान 1994 में 1 और 2 अक्टूबर की रात […]

सारकोट गांव की ऐसे बदली तस्वीर, जहां कोई भी खेत बंजर नहीं है

CHAMOLI:  चमोली जिले में गैरसैंण से सटा सारकोट गांव इन दिनों चर्चा में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांव को गोद लिया है, तब से गांव की तस्वीर बदली नजर आ रही है। सारकोट में क्या बदलाव आए हैं, बता रहे हैं स्थानीय निवासी और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट व भाजपा उत्तराखंड के प्रवक्ता सतीश […]

केदारनाथ में उड़ते ताबूत बनते उड़नखटोले, क्या हो सकता है बार बार हेली हादसों का कारण?

By: Ramesh Bhatt DEHRADUN: केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा एक निजी चॉपर हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भी,ण था कि चॉपर आग से खाक हो चुका है। हादसे में 2 साल की मासूम बच्ची समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। चारधाम यात्रा मार्गों खासतौर से केदारनाथ रूट पर पर हेली सेवाएं […]

चारधाम यात्रा में ट्रैफिक व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के निर्देश, संवेदनशील जगहों पर लगेंगे CCTV कैमरे

Dehradun: 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अहम बैठक की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए यात्रा शुरू होने से एक सप्ताह पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। यात्रा मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था ऐसे […]

मुस्लिम नाम नहीं, गढ़वाल के राजपूतों की जागीर थी मियांवाला , वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल गुसाईं का आलेख

DEHRADUN: उत्तराखंड सरकार ने हाल में ही प्रदेश के 4 जिलों में 15 स्थानों के नाम परिवर्तित किए हैं। इनमें मुस्लिम नाम वाली जगहों को हिंदू देवताओं,राजाओं, महापुरुषों के नाम पर कर दिया गया है। देहरादून के मियांवाला का नाम बदलने पर कई लोग ये तर्क दे रहे है कि अच्छा हुआ मुस्लिम पहचान वाला […]

केदारनाथ उपचुनाव: महिलाओं के दम पर फिर जीती भाजपा, त्रिभुवन ने युवाओं में बनाई पैठ, कांग्रेस को उल्टा पड़ गया मंदिर का मुद्दा

KEDARNATH: केदारनाथ उपचुनाव में बंपर जीत से भाजपा गदगद है। बंपर जीत इसलिए कि हाल के कुछ चुनावों में यहां हार जीत का अंतर बेहद करीबी रहा है। इस बार आशआ नौटियाल 5099 वोटों से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। 90 हजार मतदाताओं वाली विधानसभा में आशा नौटियाल को 23 हजार से ज्यादा वोट […]

एक्सपायरी डेट फंगीसाइड मामला:  किसानों को लूटने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, सिर्फ जांच कमेटी से लीपापोती न हो

DEHRADUN:  अल्मोड़ा के किसानों को एक्सपायरी डेट का कवकनाशक दोगुने दामों पर बेचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती ने इस मामले का खुलासा किया था, जिसके बाद देवभूमि डायलॉग ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था। देवभूमि डायलॉग की खबर का असर होता दिख रहा है। कृषि विभाग […]

पैतृक घाट पर शहीद भूपेंद्र नेगी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

DEHRADUN:   लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड के जवान भूपेंद्र सिंह नेगी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया। मंगलवार सुबह शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर पौड़ी स्थित उनके पैतृक गांव बिशल्ड पहुंचा जहां उन्हें नम आंखों के साथ अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग उमड़े। कैबिनेट मंत्री धन […]

लोकसभा चुनाव:  मतदान से क्यों पीछे रहा उत्तराखंड का वोटर, जानिए तीन बड़े कारण

DEHRADUN:  लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो चुका है। तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदेश में लोकसभा चुनाव का मत-प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले कम रहा। राज्य में 55.89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान के ये आंकड़े […]

क्या गढ़वाल लोकसभा सीट से संजीवनी ले पाएगी कांग्रेस! गोदियाल के दम और भाजपा के स्टारडम के बीच कड़ा मुकाबला

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तराखंड में पाचों सीटों पर 63 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की हो रही है। यहां कांग्रेस के गणेश गोदियाल और भाजपा के अनिल बलूनी के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। नामांकन के दौरान जहां अनिल बलूनी ने स्मृति […]

चुनाव की घोषणा के साथ देशभर में लागू हुई आचार संहिता, जानिए किन किन चीजों पर रहेगी पाबंदी

DEHRADUN:  देशभर में लोकसभा चुनाव कीतारीखों का ऐलान होते ही आदर्श चुनाव आचारसंहिता यानी मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो गई है। तारीखों के ऐलान से लेकर चुनाव के नतीजे आने तक आचार संहिता लागू रहती है। इस दौरान चुनाव आयोग की तरफ से आम जनों, राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए कुछ नियम बनाए […]