चाची-भतीजे में थे अवैध संबंध, नाबालिग बेटे को पता चली बात तो, चचेरे भाई ने उतार दिया मौत के घाट

HARIDWAR :  हरिद्वार में 31 दिसंबर को हुए 17 साल के किशोर की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के चचेरे भाई अमित कटारिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मृतक की मां यानी अपनी चाची के साथ अवैध संबंध थे, जिसका पता किशोर को चल गया […]

बिखर रहा आम आदमी पार्टी का संगठन,  जोत सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

DEHRADUN: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का संगठन धीरे धीरे सिमटता जा रहा है। सोमवार को अपने सैकड़ों कार्कर्ताओं के साथ पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक रहे जोत सिंह बिष्ट ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी में शामिल […]

पुलिस मुख्यालय में कांग्रेस और पुलिस के बीच नोंकझोंक, चॉपर उतारने की अनुमति न मिलने पर DGP ऑफिस में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

DEHRADUN:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे पर फिर से अड़ंगा लगा है। दरअसल खड़गे की रैली के लिए कांग्रेस ने पहले परेड ग्राउंड की अनुमति मांगी थी जो नही मिली, जिसके बाद कार्यक्रम को बन्नू स्कूल शिफ्ट करना पड़ा। अब खड़गे के चॉपर को पुलिस लाइन में उतारने की अनुमति नहीं […]

समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला पहला राज्य होगा उत्तराखंड, विधानसभा से पास हुआ यूसीसी विधेयक

DEHRADUN:  उत्तराखंड विधानसभा ने आज इतिहास रच दिया है। विधानसभा के विशेष सत्र में समाननागरिक संहिता का विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है। अब बिल पर राज्यपाल का साइन होते ही यह कानून बन जाएगा। यूसीसी कानून लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। समान नागरिक संहिता बिल पर मंगलवार को […]

कैंसर से जंग हार गई उदीना, प्रसिद्ध कलाकार गीता उनियाल के निधन से शोक में डूबा कला जगत

DEHRADUN:  उत्तराखंड में कला जगत के लिए बेहद दुखद खबर है। सुप्रसिद्ध अभिनेत्री, व नाट्य कलाकार गीता उनियाल का मंगलवार शाम को निधन हो गया। गीता कुछ साल से कैंसर से जूझ रही है। उनके निधन से उत्तराखंड सिने-संगीत जगत शोक में डूबा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गीता उनियाल के निधन पर […]

धामी कैबिनेट ने लोक तथा निजी संपत्ति अध्यादेश पर लगाई मुहर, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर दंगाइयों से होगी सख्त वसूली

DEHRADUN:  सचिवालय में धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट बैठक में कुल 8 प्रस्ताव आए जिन पर मुहर लगी गई। करीब 1 घंटे तक चली बैठक के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने फैसलों की जानकारी दी। कैबिनेट में उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति अध्यादेश 2024 पर मुहर […]

एससीएसटी एक्ट में गिरफ्तार पत्रकार आशुतोष नेगी को कोटद्वार की अदालत से मिली जमानत

KOTDWAR:  अंकिता हत्याकांड में पीड़ित परिवार के साथ खड़े पत्रकार आशुतोष नेगी को कोटद्वार की अदालत से जमानत मिल गई है। एससीएसटी के मुकदमें में आशुतोष को 5 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। आशुतोष की रिहाई की मांग को लेकर श्रीनगर व पौड़ी में आन्दोलन किया जा रहा था। बुधवार को अपर जिला सत्र […]

आशुतोष नेगी ने यूकेडी से भरा पर्चा, अंकिता के माता पिता प्रस्तावक बने

PAURI:  उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच आज का दिन नामांकन से भरा रहा। गढ़वाल लोकसभा सीट पर उत्तराखंड क्रांति दल से प्रत्याशी पत्रकार आशुतोष नेगी ने अपना नामांकन भरा। इस दौरान अंकिता भंडारी के माता पिता आशुतोष नेगी के प्रस्तावक बने। नामांकन से पहले उत्तराखंड क्रांति दल के सैकड़ों कार्यकर्ता, महिलाएं पौड़ी […]

CM धामी ने अनिल बलूनी के लिए जोशीमठ में किया रोड शो, गणेश गोदियाल ने पोखरी में की जनसभा

CHAMOLI:  उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच चुका है। गढ़वाल लोकसभा सीट पर आज भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन में पूरा जोर लगाया। बीजेपी कैंडिडेट अनिल बलूनी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रोड शो करने के साथ जनसभा को भी संबोधित […]

50 रुपए किलो की दर से खरीदी जाएंगी चीड़ की पत्तियां, आप भी पिरूल लाओ-पैसे कमाओ, जंगलों को आग से बचाओ

DEHRADUN:  आग से धधक रहे उत्तराखंड के जंगलों पर सरकार अब गंभीर नजर आ रही है। अब हजारों हेक्टेयर बहुमूल्य वन संपदा आग से खाक हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वन विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर कार्रावई की वहीं वनाग्नि का बडा कारण पिरूल के लिए भी व्यापक योजना शुरू की […]

खाई में गिरा आदि कैलाश से लौट रहे यात्रियों का वाहन, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

PITHORAGARH: पिथौरागढ़ जिले में आदि कैलाश मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से आदि कैलाश की यात्रा पर गए यात्रियों की कार कुटी गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल रेस्क्यू करके […]

ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, मैक्स खाई में गिरने से 5 की मौत, 5 घायल

Nainital: नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक से में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है। यहां पतलट सड़क मार्ग पर यह मैक्स वाहन खाई में गिर गया जिससे 5 लोगों की जान चली गई। वाहन सवार अन्य लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से मैक्स वाहन […]