जनरल रावत, अजित डोभाल, गिर्दा, वीरेन डंगवाल, प्रसून जोशी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

Share this news

Dehradun: पूर्व सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत समेत 5 मशहूर हस्तियों को वर्ष 2022 का उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। उत्तराखंड गौरव सम्मान की चयन समिति ने इस वर्ष के पुरस्कार के लिए स्व. जनरल रावत के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जनकवि स्व. गिरीश तिवारी, लेखक और पत्रकार स्व वीरेन डंगवाल और सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी को चुना है।

उत्तराखंड गौरव सम्मान राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिए जाते हैं। पुरस्कार किस दिन और किस जगह वितरित किये जायेंगे इसकी सूचना बाद में जारी की जाएगी। स्व. जनरल रावत को रक्षा क्षेत्र में, NSA अजित डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान के लिए, प्रसून जोशी, वीरेन डंगवाल व गिरीश तिवारी गिर्दा को क्रमशः साहित्य, लेखन तथा पत्रकारिता, एवं लोकसाहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया जाएगा।

(Visited 360 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In