डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ, उत्तराखंड के नौंवें राज्यपाल बने डॉ बिसेन

Share this news

DEHRADUN: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बन गए हैं। लोकभवन में आयोजित समारोह में कार्यवाहक चीफ जस्टिस मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से पहले राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति का अधिपत्र पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर राज्य की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और भाजपा नेता मदन कौशिक विशेष रूप से मौजूद थे।

बता दें कि मध्य प्रदेश की राजनीति में डॉ.ढाल सिंह बिसेन का लंबा अनुभव रहा है। वे चार बार विधायक और सांसद भी रह चुके हैं। पेशे से चिकित्सक और कृषक डॉ. ढाल सिंह बिसेन का जन्म 14 मई 1952 को सिवनी जिले के पिपरिया में हुआ था। वे लंबे अर्से से बीजेपी से जुड़े रहे हैं। मध्या प्रदेश की राजनीति में वे कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

चार बार विधायक और एक बार सांसद रहे

डॉ. बिसेन 1990 से 2008 के बीच चार बार मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। इस दौरान वे राज्य सरकार में वन, परिवहन एवं खनिज तथा स्कूल शिक्षा एवं जेल विभागों के कैबिनेट मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। डॉ. ढाल सिंह बिसेन सांसद के तौर पर भी लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मई 2019 में वे 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

(Visited 16 times, 16 visits today)

You Might Be Interested In