यहां 17 साल बाद आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता का सीएम धामी ने किया उद्घाटन, क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा

Share this news

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मगंलवार को कालसी के पजिटीलानी मिनी स्टेडियम में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम धामी ने मिनी स्टेडियम पजिटीलानी के विस्तारीकरण करने, (cm dhami inaugurates sports festival in pajitilani village dehradun) पेयजल की समस्या को दूर करने और फटेऊ गांव से डांडा छानी तक मोटर मार्ग निर्माण की घोषणाएं की।

स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 17 वर्ष बाद पजिटीलानी में आयोजित हो रही इस खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर मैं आप सभी आयोजकों को बधाई देता हूं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए स्थानीय जनता के जोश को अतुल्य बताया। उन्होंने कहा आज मैं आप सबके बीच में मुख्य सेवक के रूप में नहीं अपितु एक खिलाड‍़ी के रूप में आया हूं। उन्होंने जीवन में खेल के महत्व को समझाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन की उदासी, निरसता को दूर कर देता है।

धामी ने कहा, हमारी सरकार प्रत्येक गांव में मिनी स्टेडियम बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मौजूद संसाधनों के साथ ही सभी विकास कार्य उत्तराखंड में पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने प्रत्येक गांव में एक मिनी जिम और ओपन जिम बने इसके लिए हमने स्वस्थ युवा, स्वस्थ उत्तराखण्ड के नाम से योजना प्रारंभ की है। जिसके अंतर्गत कई जगहों के लिए  धनराशि भी जारी कर दी गई है।

 

इस दौरान सीएम धामी ने घोषणा की कि, पजीटिलानी स्टेडियम के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण की घोषणा की। सीएम ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए पेयजल योजना पर काम किया जाएगा। सीएम ने फटेऊ गांव से डांडा छानी तक 5 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण की भी घोषणा की।

(Visited 63 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In