लद्दाख की श्योक नदी में गिरा सेना का वाहन, दुखद हादसे में 7 जवान शहीद, 19 घायल

Share this news

National Desk: लद्दाख से एक दुखद खबर आ रही है। यहां के तुरतुक सेक्टर (7 jawan martyred as Army vehicle fell into river in Turtuk ) में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ है। इसमें 26 जवान सवार थे। हादसे में 7 जवानों के शहीद होने की खबर है, इसके अलावा घायल 19 सैनिकों को इलाज के लिए  एयरलिफ्ट करके वेस्टर्न कमांड के चंडी मंदिर कमांड अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार जवानों का दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम मोर्चे की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान सुबह 9 बजे के करीब थोइस से 25 किलोमीटर दूर तुरतुक के पास वाहन सड़क से फिसलकर श्‍योक नदी में जा गिरा। हादसे में 7 जवानों ने दम तोड़ दिया जबकि घायल 19 सैनिकों को एयरलिफ्ट करके वेस्टर्न कमांड के चंडी मंदिर कमांड अस्पताल पहुंचाया गया है।

लोकसभा स्‍पीकर ओम ब‍िरला ने इस दुर्घटना पर शोक जाहिर किया है। उन्‍होंने पीड़ित परिवारों को संवेदनाएं जताई हैं। उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

(Visited 1,859 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In