CM ने ब्यूरोक्रेसी को ताश के पत्तों की तरह फेंटा, 22 IAS के तबादले, पंकज पांडे से स्वास्थ्य, डॉ सुंदरम से सहकारिता हटाया

Share this news

Dehradun: उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया गया है। धामी2.0 सरकार में पहली बार 22 IAS अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। अफसरों को ताश के पत्तों की तरह फेंटा गया है। (major reshuffle in bureaucracy 22 IAS transferred) डॉक्टर निधि उनियाल मामले की गाज पंकज पांडे पर गिरी है। उनसे स्वास्थ्य विभाग वापस लिया गया है। जबकि डॉ मीनाक्षी सुंदरम से शिक्षा, सहकारिता, दुग्ध, पशुपालन जैसे विभाग वापस लिए गए हैं। राधा रतूड़ी अब मुख्य मंत्री की अपर मुख्य सचिव होंगी।

तबादलों पर गौर करें तो मुख्य सचिव एस एस संधू को मुख्य स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली की भी जिम्मेदारी दी गई है। राधा रतूड़ी से अपर सचिव ऊर्जा उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी ली गई है और उन्हें अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, गृह व कारागार विभाग दिए गए हैं। मनीषा पंवार से ग्राम में विकास व कृषि उत्पादन की जिम्मेदारी वापस ली गई है।उन्हें अवस्थापना विकास आयुक्त व अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी मिली है। आनंद वर्धन से अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, वन पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी लेकर अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास राजस्व शहरी विकास आवास मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास और नगर विकास प्राधिकरण का जिम्मा दिया है। आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव वन पर्यावरण व संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई प्रमुख सचिव ग्रह व कारागार हटाया गया एल फनाई से प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण विभाग लिया गया वापस आयुक्त समाज कल्याण दिया गया।

डॉ निधि उनियाल मामले के बाद पंकज कुमार पांडे से सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य वक्त चिकित्सा शिक्षा व सूचना विभाग हटाया गया है, उन्हें सचिव औद्योगिक विकास औद्योगिक विकास खनन आयुष आयुष शिक्षा विभाग दिया गया है। सहकारिता बैंक भर्ती घोटाले के बाद डॉ मीनाक्षी सुंदरम से शिक्षा, सहकारिता, पशुपालन, दुग्ध जैसे विभाग हटाकर उन्हें सचिव मुख्यमंत्री, ऊर्जा वैकल्पिक ऊर्जा श्रम वित्त तथा अध्यक्ष उत्तराखंड भवन व सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।

आईपीएस अभिनव कुमार को विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सूचना व खेल व युवा कल्याण की जिम्मेदारी दी गई आर शैलेश बगोली से शहरी विकास हटाया गया है। नितेश कुमार झा से सचिव तकनीकी शिक्षा हटाया गया है। राधिका झा को सचिव ग्रामीण निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। राधिका झा को स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है। अरविंद सिंह ह्याकीको सचिव परिवहन बनाया गया है।

(Visited 1,238 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In