जाली दस्तावेजों से MBBS  दाखिला मामले में SIT ने की एक और गिरफ्तारी, 5 लाख रुपए बरामद

Share this news

DEHRADUN: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी धीरज कुमार श्रीवास्तव (37) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने और अभ्यर्थियों को मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने के लिए कमीशन के तौर पर रकम लेता था। उससे 5.58 लाख रुपए भी जब्त किए गए हैं।

13 सितंबर को थाना रायपुर और क्लेमेनटाउन में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने और उनका इस्तेमाल एमबीबीएस दाखिले में करने के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस के मुताबिक मामले में पहले ही रूपेश पंडित और अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। रूपेश की निशानदेही पर उसके मेरठ स्थित घर से फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करने के एवज में लिए गए आठ लाख रुपये बरामद हुए थे।

जांच में सामने आया कि धीरज श्रीवास्तव का भोपाल में एमबीबीएस प्रवेश से संबंधित कार्यालय संचालित करने वाला नेटवर्क था। पूछताछ में उसके माध्यम से विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस, बीटेक, बीसीए, बीबीए और बीकॉम जैसे पाठ्यक्रमों में कमीशन पर प्रवेश दिलाने की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार वह रूपेश पंडित के संपर्क में भी था। धीरज से 5.58 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं जांच में यह भी सामने आया कि तीन अभ्यर्थियों के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाए थे। एसआइटी अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और दस्तावेजों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

(Visited 14 times, 14 visits today)

You Might Be Interested In