चारापत्ती लेने गई महिला पर भालू का हमला, गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स रेफर

Share this news

CHAMOLI:  पहाड़ में गुलदार और भालू का आतंक कम नहीं हो रहा। ऐसा कोई दिन नहीं जब जंगली जानवरों के आतंक की खबरें नहीं आती। बुधवार को चमोली के थराली क्षेत्र में घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। प्रथामिक उपचार के बाद महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक 26 साल की गोविंदी देवी थराली तहसील के बूंगा गांव अपने मायके आई थी।सुबह 9 बजे जैसे ही गोविंदी घर के पास खेतों से चारा लेने गई, इसी दौरान घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने उसके सर, गर्दन और पूरे मुंह परहमलाकरके बुरी तरह घायल कर दिया। युवती को 108 की सहायता से सीएचसी थराली लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हेली एंबुलेंस की सहायता से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

वन विभाग ने फौरी सहायता की तौर पर तीस हजार रूपये परिजनों को दिए है। युवती का ससुराल हार्मनी है। युवती का पति पंकज सिंह गावे ही दुकान चलाते है। वन विभाग ने भालू प्रभावित क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त लगाई गई है। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।

 

 

(Visited 103 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In