तेज रफ्तार कार से 6 लोगों को कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार, हादसे के वक्त 12 साल के भांजे के साथ कार में था सवार

Share this news

DEHRADUN:  देहरादून के राजपुर रोड पर 12 मार्च को तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचलने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरोपी वंश कात्याल को देहरादून आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपी की उम्र 22 साल है और बीबीए का छात्र है। आरोपी मूल रूप से यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला है, जो देहरादून में नौकरी के सिलसिले में आया था। मर्सिडीज कार आरोपी के जीजा की है, जिस वक्त ये हादसा हुआ, कार में आरोपी के साथ उसका 12 साल को भांजा भी बैठा हुआ था। आरोपी बुधवार रात को अपने भांजे को लेकर खाने-पीने के लिए निकला था।

पुलिस के अनुसार भांजे के कहने पर आरोपी एक राउंड मसूरी की तरफ घूमने निकल गया था। वहीं से लौटते समय राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास रात को करीब 8.20 बजे आरोपी तेज रफ्तार कार को काबू नहीं कर पाया और उसने सड़क किनारे चल रहे चार लोगों को कुचल दिया था, जिनकी मौत हो गई। आरोपी ने स्कूटी सवार दो अन्य लोगों को भी टक्कर मारी थी, जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में जान गवाने वाले मंशाराम के चाचा ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

(Visited 327 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In